पगड़ी नहीं उतारी तो प्लेन से उतारा सिख को
मैदान अमेरिका का था तो जीतना भी अमेरिका को ही था. जहाज उड़ गया. अहलूवालिया नीचे रह गए.
Advertisement

Source - Reuters
Quick AI Highlights
Click here to view more
मेक्सिको में एक सिख को प्लेन से नीचे उतार दिया जाता है. वजह? उसने अपनी पगड़ी उतारने से मना कर दिया था. सिक्योरिटी चेक के दौरान उसकी जांच कुछ ज़्यादा ही मन से कर दी गई. लड़के ने फोटो इंस्टाग्राम पे डाल दी. दुनिया को मालूम चला कि ये तो एक ऐक्टर है. हमें इसी ऐक्टर का एक किस्सा याद आया जो इस वाकये को और भी सर-फोड़ू बना देता है. आइये बताते हैं कि ऐसा हुआ क्या था.
स्पाइक ली नाम के एक डाइरेक्टर हैं. अफ्रीकी-अमेरिकी लोगों के अधिकारों का झंडा बुलंद किए घूमते हैं हॉलीवुड में. टैरेंटीनो से खासी खार खाते हैं क्यूंकि इनके हिसाब से टैरेंटीनो नस्लभेदी हैं और अपनी फिल्मों में अफ्रीकी-अमेरिकियों को सिर्फ गुलाम बनाकर दिखाते हैं.
उनकी एक पिक्चर आई थी. 2006 में. नाम था इनसाइड मैन. क्लाइव ओवन उस फ़िल्म में अपने साथियों संग एक बैंक लूटते हैं. बैंक लूटने का ऐसा प्लान कहीं ना देखा होगा न सुना होगा. सभी लुटेरे बैंक लूटने के बाद बंधकों को एक जैसे कपड़े पहनाते हैं. फिर खुद भी उनके ही जैसे कपड़े पहन कर साथ बाहर निकल आते हैं. गजब अफरा-तफरी का माहौल.

Source: Youtube screengrab.
कोई आइडिया नहीं कि अपराधी कौन और निर्दोष कौन. पुलिस सबको अरेस्ट कर लेती है और एक-एक कर सबसे पूछताछ करती है. ऐसे में वो पकड़ती है एक दाढ़ी वाले लड़के को. वो लड़का चिल्लाता है कि वो उस बैंक का क्लर्क है. उसके सर पे पगड़ी भी होती है. हम हिन्दुस्तानियों को मालूम चल जाता है कि वो सिख है. मगर पुलिस तो अंग्रेज थी. तालिबानी समझ बैठी. उस लड़के को धर दबोचा जाता है. उसकी पगड़ी उतार के बाल खोल दिए जाते हैं. लड़का नस्लभेद के आरोप लगाता है. बाद में मालूम चलता है कि गलती किसकी थी. पुलिस की. लड़का छूट जाता है. पता नहीं बैंक में नौकरी की आगे या नहीं. लेकिन हां, बुरा ज़रूर लगा होगा.
ये किरदार अदा किया था वारिस अहलुवालिया ने. वारिस कई फिल्मों में छोटे रोल करते हुए देखे गए हैं. लेकिन साल 2006 में उन्हें ये कतई मालूम न होगा कि 10 साल बाद उनकी ये कहानी रील से निकल कर रियल लाइफ में आ जाएगी.
वारिस अहलुवालिया मंगलवार को मेक्सिको से न्यूयॉर्क के लिए सिक्योरिटी चेक से गुज़र रहे थे जहां उनसे अपनी पगड़ी उतारने को कहा गया. उन्होनें पगड़ी उतारने को मना कर दिया. एक तरफ अपने धर्म में विश्वास रखने वाला एक सिख और दूसरी ओर यूनाइटेड स्टेट्स का ट्रांसपोर्ट सिक्योरिटी एडमिनिस्ट्रेशन. दोनों अड़ गए. फ्लाइट अमेरिका जा रही थी तो नियम-कायदे उन्हीं के चलने थे. वारिस को फ्लाइट पर चढ़ने से रोक दिया गया. जहाज उड़ गया.

Source: Instagram
अहलूवालिया ने अपने बोर्डिंग पास के साथ फोटो डाली है. इन्स्टाग्राम पे. तमाम रिऐक्शन आये हैं. काफी लोग उनके साथ हैं. कई उन्हें गालियां भी दे रहे हैं. खैर, वो जो भी हो. सही कौन और गलत कौन, ये तो ऊपर वाला लल्लन ही जाने. बस इतना है कि अहलूवालिया आगे से ऐसे रोल न करें जिनमें उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हो. क्या पता, उनकी ज़िन्दगी की स्क्रिप्ट फ़िल्म की स्क्रिप्ट से दोबारा मैच कर जाए.