नागराज, ध्रुव, सुपरमैन, बैटमैन की तरह ही कॉमिक्स वाला सुपर हीरो है कैप्टनअमेरिका. कैप्टन अमेरिका को 2011 में विश्व के सौ कॉमिक सुपर हीरो में छठवें नंबरपर रखा गया था. हॉलीवुड वाले फिल्में बनाते रहते हैं कैप्टन अमेरिका पर. क्रिसइवांस कैप्टन अमेरिका बनते हैं. अभी जल्द ही इस सीरीज की 'सिविल वार' फिल्म आई थी.एवेंजर्स फिल्म में भी कैप्टन अमेरिका होता है. जैसे नागराज, धुव राज कॉमिक्स वालोंके पात्र हैं वैसे ही कैप्टन अमेरिका मार्वल वालों का है. कार्टूनिस्ट जो साइमन औरजैक किर्बी ने ये कैरेक्टर रचा था. देशभक्त आदमी है कैप्टन अमेरिका. दूसरे वर्ल्डवार में अपने देश के लिए लड़ता है. लेकिन अब वो असल जिन्दगी में आ गया है. उसे 'सिखकैप्टन अमेरिका' कहा जाता है. कैप्टन अमेरिका का रूप धरने वाले इन महोदय का नाम हैविश्वजीत सिंह. कार्टूनिस्ट हैं. वाशिंगटन में पैदा हुए. इनका दावा है कि ये भीअमेरिका के लिए लड़ाई लड़ेंगे. लेकिन इनकी लड़ाई थोड़ी अलग है. इनका मानना है जब सेडोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के प्रेसिडेंट चुने गए हैं, देश में कट्टरपंथ और धर्मान्धताबढ़ गई है. इससे लड़ने के लिए उन्होंने कैप्टन अमेरिका वाला लुक रखा है. नीले, लाल,सफ़ेद कपड़ों वाला लुक. वाशिंगटन पोस्ट को उन्होंने बताया कि मुझे पता था कि लोगों कामाइंड ऐसे नहीं बदलेगा. जब से ट्रंप का कैम्पेन शुरू हुआ था तब से ही मैंने महसूसकिया है कि सिखों, मुस्लिमों, लैटिन और दूसरे लोगों के लिए खतरा बढ़ गया है. ट्रंपके जीतने के कुछ ही घंटों के बाद सिखों, मुस्लिमों, LGBT,अश्वेतों पर हमले हुए. अमेरिका के एक क्राइम रिकॉर्ड ग्रुप ने कहा कि ट्रंप की जीत के बाद इस तरह की करीब200 घटनाएं रिपोर्ट की गई थीं. विश्वजीत देश भर के कैंपसों में बोलते हैं. कहते हैंकि ट्रंप की वजह से देश में नफरत बढ़ गई है. ट्रंप ने लोगों के डर और शक का फायदाउठाया. बहुत से अमरीकियों को बेइज्जत किया. ट्रंप के अपने स्टीरियोटाइप हैं जिसकेआधार पर वो अपने फैसले दे देते हैं. उन्होंने कहा इस समय जो चीज मुझे ये करने केलिए प्रेरित कर रही है वो ये है कि एक अमरीकी भी हम लोगों को अमरीकी नहीं समझ रहाहै. हम लोगों के ऊपर टैग लगा देते हैं. मुस्लिम, यहूदी, दक्षिणपंथी, वामपंथी. मैंचाहता हूं लोग इन सब टैग से बाहर निकलें. इस समय कैप्टन अमेरिका की सबसे ज्यादाजरूरत है. आप फिल्मों में देखते हैं वो मजबूत है. बुराइयों के खिलाफ लड़ता है. मुझेये क्रिएटिव तरीका लगता है. विश्वजीत 9/11 के हमले के बाद से ही कट्टरपंथ से लड़ाईलड़ रहे हैं. कार्टूनिस्ट हैं तो अपने क्रिएटिव तरीकों से ही अपना मैसेज लोगों तकपहुंचाते हैं. -------------------------------------------------------------------------------- ये स्टोरी निशान्त ने की है.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें-पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक पाक पर हमला करवाएंगे ट्रंपट्रंप के बेटे ने भारतीयों के बारे में कुछ अच्छा कहा!…जब डोनाल्ड ट्रंप ने WWE में गंध फैलाई थीभाषण में कुछ भी बोलने से पहले प्रेसिडेंट ट्रंप को ये पढ़ लेना चाहिएट्रंप के आने से जिन कट्टर हिंदुओं की बांछें खिली हैं, वो ये पढ़ लें