"उसे पत्रकार बनना था, लेकिन आफताब..."- श्रद्धा के दोस्त ने बताया, कहा- रूह कांप गई
श्रद्धा के दोस्त ने बताया कि वो थिएटर में भी थी.

ये बातें बताई हैं श्रद्धा के दोस्त और बैचमेट रहे रजत शुक्ला ने. 26 साल की श्रद्धा वालकर महाराष्ट्र के वसई की रहने वाली थी. श्रद्धा ने वसई के ही एक कॉलेज से मास्टर इन मास मीडिया का कोर्स भी किया था.
'आफताब से मिलने के बाद बदल गई थी श्रद्धा'आजतक के दिव्येश सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक श्रद्धा के दोस्त रजत शुक्ला ने बताया,
रजत ने बताया कि शुरू में आफताब सामान्य व्यक्ति लगा था. श्रद्धा ने आफताब के साथ रहना शुरू कर दिया था और उसके साथ वसई में ही शिफ्ट हो गई थी. रजत के मुताबिक, फिर श्रद्धा और आफताब ने प्लान बनाया और काम के लिए दिल्ली शिफ्ट हो गए.
दोस्त ने परिवार को बतायाश्रद्धा मई, 2022 से लापता थी. कोई मैसेज नहीं कर रही थी. दोस्तों के भेजे मैसेज का कोई रिप्लाई नहीं दे रही थी. पुलिस केस तब फाइल किया गया, जब श्रद्धा के बचपन के दोस्त लक्ष्मण नादर ने श्रद्धा के भाई से कॉन्टैक्ट किया. श्रद्धा के परिवार को इस बारे में इन्फॉर्म किया.
रजत शुक्ला ने कहा,
श्रद्धा के दोस्त रजत ने कहा कि यह एक बड़ी साजिश लगती है. पुलिस इस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है. आरोपी आफताब से पूछताछ जारी है. पुलिस ने महरौली के जंगल से शव के कुछ टुकड़े भी बरामद किए हैं, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है.
वीडियो- “फेमिनिस्ट, LGBT सपोर्टर, क्लाइमेट एक्टिविस्ट”, श्रद्धा की हत्या का आरोपी खुद को ये सब बताता था

.webp?width=60)

