जिस शख्स के कहने पर आफताब श्रद्धा को दिल्ली लाया था उसका नाम सामने आया है
दिल्ली के छत्तरपुर में रहने वाले इस शख्स ने आफताब की क्या मदद की थी?

श्रद्धा वालकर हत्याकांड (Shraddha Walker Murder) सुर्खियों में है. आरोप श्रद्धा के लिव-इन पार्टनर आफताब पूनावाला पर लगा है. पुलिस के मुताबिक आफताब ने खुद हत्या की बात कबूली है. उसने करीब 6 महीने पहले श्रद्धा की हत्या कर शव को टुकड़ों में ठिकाने लगाया. अब मामला परत दर परत खुलता जा रहा है. नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं. और हर नई जानकारी हैरान कर रही है. इसी कड़ी में उस शख्स का नाम सामने आया है, जिससे मिलने के बाद आफताब और श्रद्धा दिल्ली आए थे.
दिल्ली आने से पहले हिल स्टेशन घूम रहे थे आफताब और श्रद्धादिल्ली (delhi) आने से पहले आफताब और श्रद्धा हिमाचल में थे. आजतक के अरविंद ओझा की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई (mumbai) से श्रद्धा और आफताब ने हिल स्टेशन घूमने का प्लान बनाया था. दोनों एक महीने के टूर पर हिल स्टेशन घूमने के लिए निकले थे. मार्च-अप्रैल महीने में श्रद्धा और आफताब हिल स्टेशन घूम रहे थे.
रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान हिमाचल में आफताब की मुलाकात दिल्ली के छत्तरपुर के रहने वाले एक व्यक्ति से हुई थी. बताया गया है कि उससे मिलने के बाद आफताब ने श्रद्धा के साथ दिल्ली में रहने का प्लान बनाया.
हिमाचल में आफताब की दिल्ली के जिस शख्स से मुलाकात हुई, उसका नाम बद्री बताया जा रहा है. बद्री छत्तरपुर इलाके में ही रहता है जहां आफताब और श्रद्धा किराए के फ्लैट में रहते थे. आजतक के हिमांशु मिश्रा की रिपोर्ट के मुताबिक बद्री के कहने पर ही दोनों छत्तरपुर में रहने लगे. वहीं दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों को फ्लैट दिलाने में बद्री ने मदद भी की थी. पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है.
बता दें कि आफताब और श्रद्धा 8 मई को दिल्ली आए थे. पहले वे पहाड़गंज के होटल में रुके. फिर साउथ दिल्ली के सैदुलाजाब इलाके में रहे. इसके बाद दोनों छत्तरपुर में फ्लैट लेकर रहने लगे. इसके कुछ दिनों बाद ही 18 मई को श्रद्धा की हत्या कर दी गई.
श्रद्धा की हत्या के बाद गूगल पर सर्च किया बॉडी काटने का तरीका!मीडिया रिपोर्टों और पुलिस के हवाले से आ रही जानकारी के मुताबिक आफताब और श्रद्धा के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था. श्रद्धा के पिता और दोस्तों का आरोप है कि आफताब अपनी प्रेमिका को पीटा करता था. ऐसी आशंका जताई गई है कि हत्या वाले दिन भी दोनों में झगड़ा हुआ था. पुलिस के मुताबिक उसी दौरान आफताब श्रद्धा की छाती पर बैठ गया और उसका गला दबा दिया. हत्या करने के बाद उसने श्रद्धा की लाश को सबसे पहले बाथरूम में रखा था.
बाद में आफताब ने गूगल पर लाश काटने के तरीकों और फर्श धोने के केमिकल के बारे में सर्च किया.बताया गया है कि वो खुद भी मांस काटना जानता है. उसने श्रद्धा के शव के टुकड़े किए. उनको अलमारी, किचन और फ्रिज में छिपाया. फ्लैट के फर्श को केमिकल से धोया. श्रद्धा के और अपने खून से सने कपड़े कूड़ा उठाने वाली वैन में डाले. पुलिस के मुताबिक आरोपी आफताब ने खुद श्रद्धा को जान से मारने की बात कबूली है. साकेत कोर्ट ने आरोपी को 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा है.
वीडियो- श्रद्धा को लिव-इन के लिए मना किया था, आफताब के बारे में पिता ने ये बड़ा खुलासा किया

.webp?width=60)

