The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • shraddha walkar alleged whatsApp chats because of beating bp is low and no energy to get up from bed

'इतना पीटा कि बीपी लो है, बेड से नहीं उठ पाऊंगी'- श्रद्धा ने 'चैट' में और क्या बताया था?

साल 2020 के दिसंबर महीने में श्रद्धा को अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था. श्रद्धा की चोट लगी फोटो भी सामने आई है.

Advertisement
shraddha walker murder case
श्रद्धा वाल्कर के चेहरे पर चोट के निशान वाली तस्वीर सामने आई. (फोटो: इंडिया टुडे)
pic
धीरज मिश्रा
18 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 18 नवंबर 2022, 07:29 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

श्रद्धा वालकर हत्याकांड का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. केस को लेकर कई सारी ऐसी जानकारियां सार्वजनिक हो रही हैं, जिन्हें अहम सबूत बताया जा रहा है. इसी कड़ी में अब कुछ वॉट्सऐप चैट सामने आए हैं, जो कि कथित तौर पर श्रद्धा वालकर और उनके पूर्व टीम लीडर के बीच की बातचीत है.

इन चैट्स को देखकर ऐसा लग रहा है कि श्रद्धा और आफताब के रिश्ते में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था. इस बातचीत में मारपीट का भी जिक्र है. श्रद्धा की एक तस्वीर भी मीडिया में आ चुकी है, जिसमें उनके चेहरे पर चोट के निशान साफ-साफ दिखाई दे रहे हैं. आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, ये चैट 24 नवंबर 2020 की है. इसमें से एक चैट में कथित तौर पर श्रद्धा अपने पूर्व टीम लीडर करण भक्की से कहती हैं,

Image embed

इसी चैट में श्रद्धा ने मारपीट की घटना के संदर्भ में कथित तौर पर ये भी कहा था कि 'आफताब के माता-पिता के घर जाने के बाद मामला सुलझा लिया गया है और अब वह जा रहा है.'

इसके आगे चैट में कथित तौर पर श्रद्धा द्वारा लिखा गया है, 

Image embed

इसी तरह की एक और चैट सामने आई है, जो 23 नवंबर 2020 की बताई जा रही है. ये वही दिन है, जब आफताब ने कथित तौर पर श्रद्धा को बेरहमी से पीटा था, जिसके कारण श्रद्धा ने दोस्तों से मदद मांगी थी. ये चैट कथित तौर पर श्रद्धा और उसके दोस्तों के बीच की है.

इनमे कथित तौर पर श्रद्धा का एक दोस्त उसकी हालत के बारे में पूछ रहा है. वो यह भी पूछ रहा है कि क्या वो आफताब के साथ उसके घर में सुरक्षित है. श्रद्धा ने चैट में चेहरे पर आई चोट का फोटो भी भेजा है. इस चैट मेंशिकायत की भी बात की जा रही है.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक आफताब ने साल 2020 के नवंबर महीने में कथित तौर पर श्रद्धा को इतनी बुरी तरह से पीटा था कि उसे अस्पताल में 3 दिनों के लिए भर्ती होना पड़ा था. 3 दिसंबर, 2020 को श्रद्धा को वसई के ओजोन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. अस्पताल की रिपोर्ट में लिखा है कि मरीज की पीठ और रीढ़ में गंभीर दर्द था.

वीडियो: आफताब पूनावाला ने जज के सामने नार्को टेस्ट करवाने पर क्या कहा जो तुरंत आदेश हुआ?

Advertisement

Advertisement

()