The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Shraddha murder case aaftab tried to kill her once before

एक बार पहले भी आफ़ताब श्रद्धा का मर्डर करने वाला था, ये देखकर रुक गया था!

पूछताछ में आफताब ने बताया कि उसने क्यों अपना फ़ैसला बदल दिया था

Advertisement
Shraddha murder case aaftab tried to kill her once before
बाएं- आरोपी आफताब पूनावाला और मृतका श्रद्धा, दाएं- लाश के टुकड़े रखने के लिए इस्तेमाल किया गया फ्रिज (फोटो-आजतक)
pic
ज्योति जोशी
16 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 16 नवंबर 2022, 11:59 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

श्रद्धा मर्डर केस (shraddha murder case) के आरोपी आफताब ने पूछताछ में हत्या से जुड़ी कुछ और बातें कबूली हैं. उसने बताया है कि वो 18 मई से पहले भी श्रद्धा को मारने की कोशिश कर चुका था (Aaftab tried to kill Shraddha once before). उस वक्त नाकाम होने की वजह भी आफताब ने बताई है. आरोपी का कहना है कि श्रद्धा उन दोनों के रिश्ते को लेकर काफी इनसिक्योर थी.

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक आफताब ने पुलिस को बताया कि जब भी वो किसी से बात करता था तो श्रद्धा गुस्सा हो जाती थी और उस पर शक करती थी. इससे पहले भी मामले की जांच कर रहे एक अधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया था

Image embed

सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में आफताब ने बताया कि वो एक बार पहले भी श्रद्धा को मारने की कोशिश कर चुका था लेकिन उस दिन श्रद्धा रोने लगी थी और इस वजह से उसने अपना इरादा बदल लिया. उस दिन भी दोनों की कथित लड़ाई शादी को लेकर हुई थी.

मामले में पुलिस आफताब के बयानों की पड़ताल कर रही है. आरोप है कि आफताब ने पहले श्रद्धा का गला घोंटकर हत्या की फिर उसकी लाश के टुकड़े कर टिकाने लगाया. आफताब ने पुलिस को ये भी बताया कि उसने सबसे पहले श्रद्धा के लीवर और आंतों को ठिकाने लगाया था. दिल्ली (delhi) पुलिस को पास के जंगल से कुछ हड्डियां भी मिली हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, अब पुलिस श्रद्धा के सिर की तलाश में जुटी है. 

इंडिया टुडे/आजतक के मुताबिक पुलिस की पूछताछ में आफताब ने बताया कि श्रद्धा उस पर शादी का दबाव बनाती थी इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक हत्या के बाद आफताब ने श्रद्धा के शव के कई टुकड़े किए. उन्हें रखने के लिए एक फ्रिज खरीदा. तीन महीने तक टुकड़े उस फ्रिज में रखे. फिर धीरे-धीरे टुकड़ों में शव को ठिकाने लगाया. वो रात 2 बजे अपने घर से निकलता था और अलग अलग इलाकों में जाकर टुकड़े फेंकता था. 

आफताब ने हत्या के बाद कई ऐसे पैंतरे भी आजमाए जिससे साबित हो सके कि श्रद्धा जिंदा है. पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद आफताब ने कुछ समय तक श्रद्धा के इंस्टाग्राम अकाउंट से उसके दोस्तों को मैसेज किए ताकि सबको लगे कि श्रद्धा जिंदा है. इतना ही नहीं आरोपी ने श्रद्धा के क्रेडिट कार्ड के बिल भी भरे ताकि कंपनियां उसके मुंबई के पते पर संपर्क न करें.

देखें वीडियो- श्रद्धा मर्डर केस में आफताब ने मिटाए सबूत, दिल्ली पुलिस बड़ी मुसीबत में फंस गई?

Advertisement

Advertisement

()