The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Shraddha Murder Aftab says he Inspired by Dexter bought fridge to store chopped body parts

डेटिंग ऐप से मिले, मार्च में गए हिल स्टेशन, दिल्ली में लड़ाई के बाद कर दी श्रद्धा की हत्या!

पुलिस श्रद्धा की हत्या के आरोपी से पूछताछ कर रही है. लगातार खुलासे हो रहे हैं.

Advertisement
delhi-livein-murder
आफ़ताब और श्रद्धा. (फोटो- सोशल मीडिया)
pic
सोम शेखर
14 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 14 नवंबर 2022, 07:26 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

श्रद्धा की हत्या (Shradhha Murder) के आरोपी और कथित प्रेमी आफ़ताब आमीन पूनावाला (Aftab) से पूछताछ की जा रही है. एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं. पुलिस की जानकारी के मुताबिक़, दोनों 2019 से ही एक रिश्ते में थे. 2019 में ही वो एक डेटिंग ऐप के ज़रिए मिले थे. तब ही से साथ रह रहे थे.

इंडिया टुडे से जुड़े अरविंद ओझा की रिपोर्ट के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने ये बात बताई है कि दोनों के बीच काफ़ी लड़ाइयां होती थीं. इसी साल के मार्च-अप्रैल में दोनों घूमने गए थे. फिर वापस आकर तय किया कि दोनों दिल्ली में रहेंगे. दरअसल, श्रद्धा का परिवार इस रिश्ते पर राज़ी नहीं था. सो दोनों चले गए. 8 मई को दिल्ली आए. पहली रात पहाड़गंज के एक होटल में रुके. उसके बाद सैदुलाजाब में हॉस्टल में रुके. मोबाइल की पड़ताल से ये जानकारियां मिली हैं, क्योंकि दोनों ने सारी लोकेशन्स गूगल से ढूंढी थी.

शादी को लेकर हुई लड़ाई

आजतक के अरविंद ओझा की रिपोर्ट के मुताबिक़, 18 मई को शादी को लेकर दोनों में नोकझोंक हुई. आफताब पर आरोप है कि उसने लड़ाई के बाद श्रद्धा की हत्या कर दी. गिरफ़्तारी से बचने के लिए उसने मृतका के शरीर के कई टुकड़े किए. शव को कई दिनों तक अपने फ़्रिज में रखा और एक-एक कर दिल्ली के अलग-अलग इलाक़ों में फेंक दिए. आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए कमरा और फ़्रिज केमिकल से साफ़ किए. पुलिस और फ़ॉरेंसिक ने जब कमरे की जांच की, तो ख़ून का एक धब्बा नहीं मिला.

पुलिस जांच में मालूम हुआ कि श्रद्धा की हत्या के बाद आफ़ताब सामान्य जीवन जी रहा था, ताकि किसी को शक न हो. रोज़ उसी कमरे में सोता था, जिस कमरे में श्रद्धा की हत्या की. आस पड़ोस के लोगो से नहीं मिलता था. पुलिस की जांच में ये पता चला है कि आफ़ताब ने शव के टुकड़ों को रखने के लिए लोकल मार्केट से फ़्रीज ख़रीदा था.

आफ़ताब ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि वो अमेरिकी टेलीविजन क्राइम सिरीज़ के एक किरदार 'डेक्सटर' से प्रेरित था. डेक्सटर एक सीरियल किलर है, जो हत्या के बाद शवों को काटता था.

एक-दूसरे को पीटकर रील्स बना रहे थे दो गुट, सोशल मीडिया गैंगवार के चक्कर में मर्डर कर दिया

Advertisement

Advertisement

()