दिल्ली में दिनदहाड़े गैंगवार, चलती गोलियों का वीडियो देख आप दहल जाएंगे
तीन लोगों की मौत, एक महिला तो बस का इंतजार कर रही थी.
Advertisement

दिल्ली में गैंगवार में गई 3 लोगों की जान.
Quick AI Highlights
Click here to view more
दिल्ली के संत नगर बाजार में गली नंबर 20. यहां रहने वाली 34 वर्षीय संगीता के पति काफी बीमार हैं. वो बिस्तर से उठ तक नहीं सकते. घर और अपने दो बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी संगीता पर ही थी. घर चलाने के लिए वो बुराड़ी की एक फैक्ट्री में काम करती थीं. 6 हजार रुपये की तनख्वाह पर. 18 जून की सुबह वो इसी नौकरी पर जाने के लिए संत नगर बस अड्डे पर खड़ी थीं. करीब पौने 10 बजे थे. इतने में ही वहां गोलियां चलने लगीं. एक सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार सवार लोग पास खड़ी स्कॉर्पियो सवार लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगे. जवाबी फायरिंग भी हुई. इसी में से एक गोली लगी संगीता के और वो वहीं गिर पड़ीं. गोलियों की आवाज थमी तो उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया, मगर तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं. इस परिवार की हालत कैसी है और उन पर क्या पहाड़ टूटा है, इसे ऐसे समझिए कि उनके पास संगीता की बॉडी मर्चरी से घर लाने तक के पैसे नहीं थे.
देखें गैंगवार का वीडियो-
18 जून की सुबह हुई ये गोलीबारी जिसमें संगीता की जान गई वो एक गैंगवार था. जो दिनदहाड़े किसी प्रदेश नहीं, देश की राजधानी में हुआ था. आमने-सामने थे टिल्लू और गोगी गैंग. पुलिस के मुताबिक सुबह करीब पौने दस बजे संत नगर स्थित राजधानी स्कूल के नजदीक एक जिम से कुछ युवक बाहर निकले. वे पास खड़ी स्कॉर्पियो में सवार हो रहे थे, तभी एक फॉर्च्यूनर कार उनके पास रुकी. इसमें सवार बदमाशों ने स्कॉर्पियो सवार युवकों पर फायरिंग शुरू कर दी. गोली लगने से स्कॉर्पियो में सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि गाड़ी में सवार अन्य युवक जान बचाने के लिए भागने लगे. जिन पर फॉर्च्यूनर कार से आए बदमाशों ने गोलियां चलाईं. फॉरच्यूनर कार वाले गोगी गैंग के सदस्य बताए जा रहे हैं तो स्कॉर्पियो वाले टिल्लू गैंग के. इस गोलीकांड में 3 लोगों की मौत हो गई. साथ ही वहां से गुजर रहे या आसपास खड़े 7 लोग जख्मी हो गए.
इन घायलों में एक हैं राजकुमार. पेशे से मकैनिक. वो अपनी दुकान पर बैठे थे तभी घटनास्थल से भाग रही स्कॉर्पियो ने अनियंत्रित होकर उनको टक्कर मार दी. उनके बगल में पकौड़ी की दुकान चलाने वाला राजन भी कार की चपेट में आ गया. अन्य घायलों में जितेन्द्र, सुरेन्द्र, हिमांशु और दो राहगीर 24 वर्षीय संत नगर निवासी संतोष व 36 वर्षीय वशिष्ठ शामिल हैं. सबका इलाज चल रहा है.

दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
कौन हैं टिल्लू और गोगी
टिल्लू और गोगी कभी साथ डीयू के स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज में पढ़ते थे. दोनों में भयानक दोस्ती थी, मगर 2012 में कॉलेज के चुनाव में दोनों में खटपट हुई और दोनों अलग हो गए. अब दोनों एक दूसरे के खून के प्यासे हैं. दोनों के अलग-अलग गैंग हैं. एक जितेन्द्र मान उर्फ गोगी का और दूसरा सुनील मान उर्फ टिल्लू का. अलीपुर का रहने वाला जितेन्द्र उर्फ गोगी दिल्ली पुलिस की वॉन्टेड बदमाशों की लिस्ट में टॉप पर है. वहीं सुनील मान ताजपुर का रहने वाला है. फिलहाल वो तिहाड़ जेल में बंद है. दीपक भारद्वाज मर्डर केस में.
देखा जाए तो दोनों में दुश्मनी तो काफी पहले हो गई थी. मगर खूनी खेल शुरू हुआ 2015 में. जब गोगी गैंग ने दीपक उर्फ राजू को मारा. इसके बाद दोनों के बीच बदला लेने का दौर शुरू हुआ, जिसमें अब तक करीब 13 लोगों की जान जा चुकी है. ये दोनों ही गैंग फिलहाल दिल्ली की हिटलिस्ट में हैं. दोनों के सदस्यों पर ही हत्या, रंगदारी मांगने, किडनैपिंग जैसे दर्जनों मामले दर्ज हैं. इस घटना को पुलिस ने बहुत सीरियसली और चैलेंज के तौर पर लिया है. मामले में स्पेशल सेल को इस गैंग को पूरे तरीके से खत्म करने के आदेश जारी किए हैं.
ये भी पढ़ें -
21 दिन से बंद पड़े ATM को जब खोला तो आंखें फटी रह गईं
निरहुआ का वो गंदा वीडियो, जिसकी वजह से उन पर केस दर्ज हो गया है
भतीजी के साथ पति ने किया था रेप, पत्नी को पता चला तो उसने जो किया आप सोच नहीं सकते
विराट ने वीडियो डाला है, देखें कैसे अनुष्का ने सड़क पर कूड़ा फेंकने वाले को हौंक दिया
लल्लनटॉप वीडियो देखें-
देखें गैंगवार का वीडियो-
#WATCH
— ANI (@ANI) June 18, 2018
: Shootout in Delhi's Burari area. 3 dead & 5 injured in a gang war between members of Gogi gang and Tillu gang. pic.twitter.com/FCv54TuBum