यार वो एडवेंचर बड़ा गजब होता है, जिसमें पैराशूट लेकर हवाई जहाज से फांद पड़तेहैं. गूगल पर ढूंढा-ढांढा तो पता चला कि उसका नाम स्काई डाइविंग होता है. यूट्यूबपर वीडियो देखो तो बड़ा गजब-गजब लोग मिलते हैं. कोई कला लगाते हुए नीचे आता है तोकोई कुत्ते को साथ लेकर फांद पड़ता है. नीचे आने के बाद कुत्ता बड़े प्रेम से मालिकको चाटता है.ऐसा ही एक वीडियो मिला, जिसमें एक आदमी हवाई जहाज से फांदा और हवा में ही उसका जूताखुलकर उड़ गया. पहली बार में तो यही फीलिंग आती है कि इसका जूता अब नहीं मिलेगा,लेकिन वो बज्र जिद्दी आदमी था. दो-चार बार पैराशूट को वैसे ही ढील दी, जैसे पतंग कोदेते हैं और फिर जूता उसके हाथ में आ गया. हाथ में क्या आया... भम्म से छाती परलगा, लेकिन लौंडे ने कैच कर लिया और पहन भी लिया.और ये पूरी नौटंकी हुई बीच हवा में. भाई अपना जब नीचे आया तो छाती पर वो लाल चकत्तादिखा रहा था, जो जूते की वजह से बन गया. खैर, इत्ती एडवेंचरस चीज पढ़ने के बजाय देखल्यो. उसी में ज्यादा मजा है. लेओ.https://www.youtube.com/watch?v=wccui66kg_U