पाकिस्तान के ऑलराउंडर शोएब मलिक के साथ 16 जनवरी को एक हादसा हो गया. हादसा ये किपाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच चौथे वनडे मैच के दौरान गेंद उनके सिर पर लगी. गेंदसिर से इतनी जोर से टकराई कि सीधे बाउंड्री पार चली गई और ये पाकिस्तान प्लेयर पिचपर गिर गया. मैच के 32वें ओवर में ये हादसा हुआ जब मलिक बैटिंग कर रहे थे औरहैल्मेट नहीं पहना था क्योंकि स्पिनर्स बॉलिंग कर रहे थे. एक सिंगल चुराने के चक्करमें वो भागे. फील्डर ने चुस्ती दिखाई और जैसे ही गेंद विकेटों पर मारने के लिएफेंकी, मलिक बीच में आ गए. फील्डर थे कोलिन मुनरो. उस वक्त मलिक 1 रन पर थे और तीनगेंद और खेलने के बाद 6 रन बनाकर वो आउट हो गए. न्यूजीलैंड के हैमिल्टन में चल रहेइस वनडे मैच में मलिक फील्डिंग करने नहीं उतरे. बताया जा रहा है कि मलिक केडॉक्टर्स ने अंदरूनी चोट की बात कही है और वो डॉक्टरों की निगरानी में हैं. वीडियोदेखिए- क्रिकेट में गेंद से लगने वाली चोट कितनी घातक हो सकती है, इसका अंदाजाऑस्ट्रेलिया के बैट्समेन फिलिप ह्यूज की जान जाने से लगाया जा सकता है. 2014 मेंह्यूज के सिर पर गेंद लगने से मौत हो गई थी. ये क्रिकेट की दुनिया का सबसे खौफनाकमौतों में से एक है.--------------------------------------------------------------------------------Also Read:तीन चउवे लगे, मगर मोहम्मद शमी ने डि कॉक को घुटनों पर ला दियागुस्से में आकर कोहली की एक भी गलती अब टीम पर भारी पड़ेगीगुस्साए कोहली भड़भड़ाते घुस गए रेफरी के केबिन में