शोएब अख्तर ने पाकिस्तान सरकार से अपील की, "इंडिया को हमारी ज़रूरत है"
ज़ाहिर है, ऑक्सीजन की किल्लत अब 'आंतरिक मामला' नहीं रही.
Advertisement

इंडिया की ऑक्सीजन किल्लत पर शोएब ने पाकिस्तानी सरकार से अपील की है कि पड़ोसी मुल्क की मदद कीजिए. फोटो - ट्विटर
इंडिया कोरोना से लड़ रहा है. जूझ रहा है. एक-एक दिन में नए कोरोना मरीजों का आंकड़ा लाखों पार जा रहा है. ऑक्सीजन की किल्लत है. लोग अस्पतालों के बाहर लाइन लगाकर खड़े हैं. अस्पताल खुद मजबूर हैं. कह रहे हैं कि सीमित ऑक्सीजन पर काम चला रहे हैं. लोग मदद की गुहार लगा रहे हैं. सरकार से अपील कर रहे हैं कि ऑक्सीजन की व्यवस्था की जाए. एक ऐसी ही अपील आई है पड़ोसी मुल्क से. शोएब अख्तर ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया. साथ में लिखा,
शोएब ने अपने वीडियो की शुरुआत में कहा, इंडिया में ऑक्सीजन की किल्लत किसी से छुपी नहीं. अस्पताल शिकायत कर रहे हैं कि समय पर ऑक्सीजन नहीं पहुंच पा रहा. शोएब ने इसपर कहा, ये पहला मौका नहीं है जब इस कोरोनाकाल में शोएब ने इंडिया के लिए अपील की हो. इसी 23 अप्रैल को उन्होंने एक और ट्वीट किया था. जहां लिखा, शोएब अख्तर की अपील जायज़ है. यहां हालात बदतर होते जा रहे हैं. आश्चर्य की बात है कि कुछ महीने पहले किसान आंदोलन को ‘आंतरिक मामला’ बताने वाले बुद्धिजीवी इस महामारी पर अब तक मौन हैं. शायद उनके लिए ये आपदा भी ‘आंतरिक मामला’ ही है. सच चाहे बॉर्डर के इस ओर से कहा गया हो या उस ओर से, उससे असहमत नहीं हुआ जा सकता.India is really struggling with Covid-19. Global support needed. Health care system is crashing. Its a Pandemic, we are all in it together. Must become each other's support. Full video: https://t.co/XmNp5oTBQ2#IndiaNeedsOxygen #COVID19 pic.twitter.com/vX1FCSlQjs
— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) April 23, 2021

.webp?width=60)

