The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • shivpal singh yadav on raghuraj shingh shakya mainpuri by-election dimple yadav campaigning

"अस्पताल बोलकर निकले थे, बीजेपी में चले गए"- रघुराज शाक्य के लिए बोले शिवपाल

शिवपाल यादव ने डिंपल यादव के लिए चुनाव प्रचार करने के दौरान ये बात कही.

Advertisement
shivpal yadav raghuraj shakya dimple yadav
शिवपाल यादव और रघुराज सिंह शाक्य. (फाइल फोटो)
pic
धीरज मिश्रा
26 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 26 नवंबर 2022, 02:11 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी उपचुनाव में सपा नेता डिंपल यादव के लिए प्रचार कर रहे शिवपाल सिंह यादव ने अपने पूर्व करीबी और बीजेपी नेता रघुराज सिंह शाक्य पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि वह असली शिष्य होने का दावा करते हैं, यदि वाकई में ऐसा था तो उन्हें हमें छोड़ कर नहीं जाना चाहिए था.

शाक्य पहले शिवपाल की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) में थे और इसी साल यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान वह बीजेपी में शामिल हो गए थे. इस उपचुनाव में बीजेपी ने डिंपल के खिलाफ रघुराज को उतारा है. मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी विधानसभा सीट खाली हुई है.

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक डिंपल यादव के लिए डोर टू डोर चुनाव प्रचार में लगे शिवपाल यादव ने शाक्य को लेकर कहा,

Image embed

शिवपाल ने उन समय को याद करते हुए कहा,

Image embed

जसवंतनगर के विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि शाक्य न तो उनके शिष्य हैं और न ही चेला, क्योंकि कोई भी शिष्य इस तरह छोड़कर नहीं जाता है. उन्होंने कहा कि उनका पूरा परिवार एक होकर ये चुनाव लड़ रहा है.

मैनपुरी के साथ-साथ यूपी की 2 और सीटों पर 5 दिसंबर को मतदान होगा और 8 दिसंबर को नतीजें आएंगे.

नेतानगरी: क्या बीजेपी गुजरात में अपने बागी नेताओं को नहीं मना पा रही है?

Advertisement

Advertisement

()