बच्चों की तरक्की में पिता का क्या संघर्ष होता है, इस बेटी ने बताया, लोगों का दिल छू गई कहानी
कहानी से समझ आता है किस चीज से हमें कभी दूर नहीं जाना चाहिए

सोशल मीडिया पर आप ने तमाम रीलें देखी होंगी. कई इन्फ़्लुएन्शर स्टूडेंट्स को मोटी कमाई के सपने दिखाकर महंगे कोर्स बेचते दिखते हैं. शॉर्टकट्स के जरिए कामयाबी दिलाने का वादा भी करते हैं. अगर आपको भी ऐसी चीजें प्रभावित करती हैं, तो ये कहानी आपके काम आ सकती है. आपको सही राह दिखा सकती है. ये एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जिसने बिना किसी शॉर्टकट लिए जिंदगी में कामयाबी पाई. बिल्कुल सतह से शुरुआत करके ऊचाईयों को छुआ. ये कहानी इस व्यक्ति की बेटी ने लिखी है. नाम है शिवांशी वर्मा.
शिवांशी वर्मा ने ट्विटर पर एक तस्वीर के साथ ये कहानी शेयर की. एक पुराने से घर की फोटो दिखाते हुए उन्होंने लिखा,
शिवांशी आगे लिखती हैं,
उन्होंने आगे लिखा कि आजकल कुछ इंटरनेट गुरु एक ही समय में शिक्षा का अपमान करते हुए आपको "जल्दी-जल्दी अमीर बनने" में मदद करने के लिए कोर्स बेच रहे हैं. वो मूर्ख बना रहे हैं, लेकिन आपको बनना नहीं है. बस याद रखिए एजुकेशन ताकतवर और जरूरी है.
शिवांशी ने आगे बताया कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कॉलेज से पढ़े हैं या आपने खुद पढ़ाई की है. यहां तक कि बिल गेट्स, स्टीव जॉब्स, मार्क जुकरबर्ग जैसे कॉलेज ड्रॉपर भी पढ़ने के शौकीन हैं और वो लगातार इसके जरिए अपनी जानकारी बढ़ाते रहते हैं. शिवांशी के मुताबिक उनके पिता उन्हें अब भी अपने इस घर में ले जाते हैं ताकि वो अपनी जड़ें याद रखें.
शिवांशी की स्टोरी कई लोगों को इमोशनल कर गई. जगपत नाम के यूजर ने लिखा,
कृतिका नाम की यूजर ने लिखा कि शिक्षा हमेशा एक व्यक्ति की जिंदगी की नींव को मजबूत करती है. फिर चाहे ये आप ने किसी कॉलेज में जाकर ली हो या खुद पढ़ाई करके.
यासिंक नाम के यूजर ने लिखा,
शिवांशी वर्मा के ट्वीट को NTPC Limited ने भी लाइक किया है.
शिवांशी के ट्वीट पर कॉमेंट्स करते हुए कई लोगों ने अपनी कहानी भी बताई. आप भी बताइए शिवांशी की कहानी आपको कैसी लगी.
वीडियो: सोशल लिस्ट: ध्रुव राठी ने दी केरला स्टोरी के सच या झूठ होने पर वीडियो बनाया, बवाल हो गया

.webp?width=60)

