The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Shiromani Gurdwara Parbandhak Committee response on Amritpal Singh Sarbat Khalsa call

अमृतपाल को जहां सबसे ज्यादा उम्मीद थी वहीं से झटका लगा, SGPC का बयान आया है

वीडियो जारी कर अमृतपाल ने 'सरबत खालसा' बुलाए जाने की अपील की थी.

Advertisement
pic
1 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 1 अप्रैल 2023, 11:09 AM IST)
SGPC on Amritpal Singh Sarbat Khalsa call
अमृतपाल सिंह फरार चल रहा है (फाइल फोटो: आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

पंजाब पुलिस 18 मार्च से अमृतपाल सिंह को पकड़ने की कोशिश में जुटी है, लेकिन अमृतपाल फरार चल रहा है. हालांकि, इस बीच अमृतपाल (Amritpal Singh) ने अपने दो वीडियो जारी किए. वीडियो में अमृतपाल ने अकाल तख्त के जत्थेदार (मुखिया) से 'सरबत खालसा' (सिखों की सभा) बुलाने की मांग की थी. इस पर अब सिखों की एक शीर्ष संस्था ‘शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी’ (SGPC) का जवाब आया है. SGPC की ओर से कहा गया है कि ऐसी कोई सभा बुलाने का हक सिर्फ अकाल तख्त के जत्थेदार को है.

'जत्थेदार देखेंगे कि क्या करना है'

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक SGPC के महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा,

यह अमृतपाल सिंह की व्यक्तिगत इच्छा है ... 'सरबत खालसा' को बुलाना या न बुलाना अकाल तख्त जत्थेदार का एकमात्र विशेषाधिकार है और किसी का नहीं.

इसके अलावा, ग्रेवाल ने कहा कि चूंकि जत्थेदार सिख समुदाय का नेतृत्व कर रहे हैं, इसलिए वह हर फैसला गहन विचार के साथ सिख विद्वानों और बुद्धिजीवियों की राय के बाद लेते हैं.

ये भी पढ़ें- सरबत खालसा क्या है, जिसे बुलाकर भगोड़ा अमृतपाल आंदोलन खड़ा करना चाह रहा है?

गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा,

जत्थेदार देखेंगे कि मौजूदा हालात में क्या किया जाना चाहिए... इसमें कोई संदेह नहीं है कि अमृतपाल सिंह के करीबी कई सिखों को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तार किया गया, जो कि गंभीर चिंता का विषय भी है. 

दो वीडियो जारी कर चुका है अमृतपाल

खालिस्तान की मांग करने वाले अमृतपाल सिंह ने अपना पहला वीडियो 29 मार्च को जारी किया था. इसमें उसने भारत और विदेशों में सिख समुदाय के लोगों से अन्याय के खिलाफ लड़ने का आह्वान किया था. अमृतपाल ने कहा था,

हमारी कौम लंबे वक्त से छोटे-छोटे मसलों पर मोर्चे खोलने में उलझी हुई है. अगर हमें पंजाब के मसलों को हल कराना है तो एकसाथ आना होगा.

30 मार्च को अमृतपाल सिंह का दूसरा वीडियो आया. इसमें अमृतपाल ने अपने समर्थकों से कहा कि वो गांव-गांव जाकर लोगों को 'सरबत खालसा' के लिए प्रेरित करें. 

ये भी पढ़ें- भगोड़े अमृतपाल ने फिर वीडियो बना चैलेंज किया- 'ना भागा हूं, ना हुकूमत से डरता हूं'

वीडियो: फरार अमृतपाल सिंह ने सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो जारी किया, 14 अप्रैल को कुछ बड़ा करने का ऐलान

Advertisement

Advertisement

()