'पहले फेक एनकाउंटर होता है, फिर आप पीएम बनते हो, बधाई हो शिवराज सिंह!'
ट्विटर के बेस्ट माइंड्स में से एक ने मोदी-चौहान के संदर्भ में ये बात कही है.
Advertisement

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.
शिरीष कुंदेर ने 2012 में अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा को लेकर 'जोकर' डायरेक्ट की थी. इस फिल्म में बहुत जोक थे लेकिन ज्यादातर पल्ले नहीं पड़े. शिरीष के साथ ये विडंबना रही है कि अब तक उनके व्यंग्य फिल्मों में चल नहीं पाए हैं. लेकिन ठीक उलट ट्विटर पर वे स्टार हैं और आज तक एक भी ट्वीट उनका ऐसा नहीं रहा है जो फ्लॉप गया हो.
सोमवार को भोपाल एनकाउंटर वाले पूरे घटनाक्रम के दौरान भी वे एक के बाद एक स्ट्रोक लगा रहे थे. इतना कि #BhopalFakeEncounter हैशटैग वाले ट्रेंड में उनका ट्वीट सबसे ज्यादा असरदार घोषित किया गया. उन्होंने लिखा था, "भोपाल फेक एनकाउंटर की स्क्रिप्ट बहुत बढ़िया थी. लेकिन एक्टर बहुत बुरे थे."
उनका हर एक ट्वीट चुटीला था. जो बात उन्होंने कल मजाक में कह दी थी आज उसी पर चर्चा हो रही है. शिरीष ने लिखा था:
फिर उन्होंने टि्वटर का ट्रेंड छोड़कर राजनीति के ट्रेंड पर लिखा:
उनकी ये टिप्पणी नरेंद्र मोदी और शिवराज सिंह पर थी. मोदी गुजरात के सीएम थे तब फेक एनकाउंटर के मामले चर्चित रहे थे. उसके बाद से पीएम बन गए. अब चौहान के राज्य में ये मामला हुआ है और ऐसी टिप्पणियां हो रही हैं कि वे भी पीएम कैंडिडेट हो गए हैं.
शिरीष के अलावा और भी बहुत से लोगों ने बहुत वाजिब टिप्पणियां की हैं. जैसे इंडिया टुडे के राहुल कंवल ने इस और ध्यान दिलाया कि कुछ चैनलों के पास फेक एनकाउंटर का वीडियो इंडिया टुडे से भी पहले से था लेकिन उन लोगों ने इसे चलाया नहीं क्योंकि उनके मुताबिक ऐसा करना 'एंटी-नेशनल' होगा.
उन्होंने ये भी लिखा:
अपने अन्य ट्वीट्स भी किए:
सुप्रीम कोर्ट के जज रहे मार्कंडेय काटजू ने फेसबुक पर लिखा:
उन्होंने ये भी लिखा:

.webp?width=60)

