जो कभी सहवाग भी नहीं कर पाए वो आज शिखर धवन ने कर डाला
सहवाग कई बार बहुत करीब आकर चूक गए थे.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
धवन ने कहा हम अफगान से आए मेहमानों का स्वागत हम शान से करते हैं. शानदार बैटिंग से स्वागत किया है अफगानिस्तान का. पहले दिन लंच तक 27 ओवर हुए और इंडिया का स्कोर 158-0. धवन ने पहले सेशन में 91 गेंदों पर 104 रन मारे.
मगर इन सबके बीच मुद्दे की बात ये है कि शिखर धवन इंडिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने लंच से पहले अपना शतक पूरा कर लिया है. दुनिया में अभी तक ऐसा सिर्फ 6 बल्लेबाजों ने किया है. ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर, सर ब्रैडमैन, सी मैकेटर्नी और इंग्लैंड के वी ट्रंपर के साथ साथ पाकिस्तान के माजिद खान भी ये कारनामा कर चुके हैं. धवन भी इस लिस्ट में अब शामिल हो गए हैं.
अब आते हैं भारतीय बल्लेबाजों पर. धवन से पहले ऐसा कोई नहीं कर पाया है. टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज खेलने वालों में वीरेंद्र सहवाग का नाम आता है. 2006 में सहवाग ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच के पहले ही सेशन में 99 रन मारे थे. इसी तरह 2008 में सहवाग ने श्रीलंका के खिलाफ 91 और 2010 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 87 रन बनाए थे. मगर कभी पहले सेशन में शतक नहीं मार पाए. शिखर धवन ने अफगानिस्तान की टीम की स्पिन बॉलिंग को पहले 15 ओवरों में ही इतना धो दिया है कि राशिद खान, मुजीब औऱ नबी के 15 ओवरों में 105 रन पड़े.
शिखर धवन 96 गेंदों पर 107 रन बनाकर आउट हुए. पारी देख लगा कि वो अभी भी आईपीएल के मूड से बाहर नहीं निकले हैं. शिखर धवन ने अफगानिस्तान का टेस्ट क्रिकेट में जिस तरीके से स्वागत किया है जो हमेशा याद रहेगा. 47 गेंदों पर 50 जड़ दिए और फिर 87 में 100 पूरे कर लिए. इंडिया का स्कोर 25 ओवरों में 157/0 था. धवन ने अपने शतक में 19 चौके और 3 छक्के भी जड़े.
Also Read
Also Read
पहले ही टेस्ट में राशिद खान को आटे-दाल का भाव पता चल गया
बैट्समेन अपना पहला मैच खेलने उतरा, इस बाउंसर ने आधे घंटे में करियर खत्म कर दिया
कहानी आज़ाद भारत के पहले हॉकी गोल्ड मेडल की जिस पर अक्षय कुमार की फिल्म आ रही हैटेनिस बॉल क्रिकेट खेलने वाला वो लड़का जिसे टीम में लाने के लिए गंभीर सेलेक्टर्स से लड़ गए

