The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • sheikh hasina cant take her clothes while fleeing from bangladesh

शेख हसीना कुछ भी साथ ना ला सकीं, ना कपड़े-ना जरूरत का सामान, भारतीय अधिकारियों ने कराई शॉपिंग

Bangladesh Unrest: बांग्लादेश की सेना ने Sheikh Hasina को मुल्क छोड़ने के लिए सिर्फ 45 मिनट का समय दिया था. मगर इससे पहले उन्हें इस्तीफा देने को कहा गया.

Advertisement
pic
8 अगस्त 2024 (अपडेटेड: 8 अगस्त 2024, 11:32 AM IST)
sheikh hasina cant take her clothes while fleeing from bangladesh
बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना (फोटो-गेट्टी)
Quick AI Highlights
Click here to view more

बांग्लादेश (Bangladesh) की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत में हैं. उनकी सरकार के खिलाफ हुए विद्रोह से बचने के लिए शेख हसीना इस्तीफा देकर भारत आईं हैं. इस बीच खबर आई है कि उन पर देश छोड़ने का इतना प्रेशर था कि वो अपने साथ रोज़मर्रा की ज़रूरत का सामान भी नहीं ले जा सकीं.

आजतक से जुड़े पत्रकार मंजीत नेगी की रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों ने इंडिया टुडे से बातचीत में बताया कि शेख हसीना के साथ भारत आई उनकी टीम के पास कुछ भी नहीं था. वो इतनी जल्दबाज़ी में आए थे कि उनके पास रोज़मर्रा की ज़रूरत का सामान भी नहीं था. चूंकि विद्रोही प्रधानमंत्री आवास के अंदर घुस चुके थे, लिहाज़ा उन्हें जल्दबाज़ी में सब कुछ छोड़कर भागना पड़ा. इंडिया टुडे के सूत्रों ने बताया कि शेख हसीना के साथ मौजूद भारत की प्रोटोकॉल ऑफिस टीम ने उन्हें कपड़े व अन्य ज़रूरत का सामान खरीदने में मदद की. जब तक उन्हें किसी और देश में शरण नहीं मिल जाती, तब तक भारत ने उन्हें रहने की अनुमति दी है. शेख हसीना इस वक्त हिंडन एयरबेस के पास एक घर में रह रही हैं. वो और उनका पूरा दल इस समय भारी तनाव में हैं. भारतीय टीम और सुरक्षाकर्मी उन्हें इस तनाव से उबरने में मदद कर रहे हैं.

मंत्री पहले ही छोड़ चुके थे देश

बांग्लादेश में तख्तापलट का आभास कुछ मंत्रियों को पहले ही हो गया था. यही वजह थी कि शेख हसीना से पहले ही उनके कई मंत्रियों ने देश छोड़ दिया था. हसीना की पार्टी आवामी लीग के कई मंत्री और बड़े नेता एक हफ्ते पहले से ही देश छोड़ने लगे थे.

इन नेताओं ने छोड़ा देश

 - आवामी लीग के महासचिव और सड़क परिवहन मंत्री अब्दुल क्वादर 
- मंत्री अनिसुल हक 
- निवेश सलाहकार सलमान फज़लुर रहमान 
- ढाका साउथ सिटी कॉर्पोरेशन के मेयर शेख नूर तपोश (नूर तपोश,  शेख हसीना के भतीजे हैं.)
- सांसद शमीम ओस्मान 
- शिक्षा मंत्री रहे मोहिबुल हसन चौधरी 
- ग्रामीण विकास मंत्री मोहम्मद तजुल इस्लाम 
- वित्त मंत्री रहे अबुल हसन महमूद अली
- खेल मंत्री रहे नजमुल हसन पापोन

इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट के जज रहे मोहम्मद बदरूज्जमान ने भी देश छोड़ दिया है. साथ ही हसीना सरकार में टेलीकॉम मिनिस्टर रहे जुनैद अहमद को बांग्लादेश एयरफोर्स ने डिटेन किया हुआ है.

वीडियो: 'न्यूट्रिशनिस्ट और कोच देंगे जवाब', विनेश फोगाट पर बोले रेसलिंग फेडरेशन अध्यक्ष संजय सिंह

Advertisement

Advertisement

()