The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Shatabdi Express serves chai in cup with Main Bhi Chowkidar slogan

ट्रेन में 'मैं भी चौकीदार' कप में मिल रही थी चाय, हो गया बवाल

शताब्दी एक्सप्रेस में ये कप चल रहे थे.

Advertisement
pic
29 मार्च 2019 (अपडेटेड: 29 मार्च 2019, 11:39 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
लोकसभा चुनाव आ रहे हैं. आदर्श आचार संहिता लागू है. चुनाव आयोग...सॉरी अपनी खबर पर आते हैं. 'मैं भी चौकीदार' वाला कैंपेन अब भी लाइम लाइट में है. इसी को आगे बढ़ाने के चलते दिक्कत हो गई. शताब्दी एक्सप्रेस में 'मैं भी चौकीदार' लिखे कप में चाय दी जा रही थी. शिकायत हुई तो विवाद शुरू हो गया. ऐसा हुआ कि काठगोदाम शताब्दी एक्सप्रेस में शुक्रवार(29 मार्च) को चाय बांटी जा रही थी. जिन कपों में बंट रही थी उन पर लिखा था 'मैं भी चौकीदार.' एक नहीं दो बार चाय बंट गई. कुछ सयाने लोग भी थे ट्रेन में, जिनको याद था कि आचार संहिता के दौरान ऐसा करना जुर्म है. लोगों ने इसकी शिकायत रेलवे से की. रेलवे ने संबंधित ठेकेदार का ठेका रद्द कर दिया. मने तुरंत एक्शन लिया गया और काम तमाम. लेकिन ये सब रोकने और उस पर एक्शन लेने का जिम्मा चुनाव आयोग का होता है. उसकी तरफ से अभी जांच की जानी बाकी है. हां ये सफाई जरूर दी जा रही है कि इन कपों पर जो एडवर्टाइजिंग थी वो संकल्प फाउंडेशन नाम के NGO की तरफ से हो रही थी. बताइए, ये इत्ते बड़े NGO हैं कि इनको कानून नहीं पता. उनको याद दिलाने का काम सवारियों को करना पड़ रहा है. रेलवे ने तो खैर संज्ञान लिया, यही बड़ी बात है. कुछ दिन पहले पीएम मोदी की फोटो प्रिंटेड टिकट बेचे जा रहे थे. उस पर बवाल हुआ तो कहा गया कि ये जान बूझकर नहीं किया गया, गलती से हो गया था. बहरहाल अभी कप वाले मैटर में सर्विस प्रोवाइडर पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगा है. ऐसा IRCTC के प्रवक्ता ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया है.

Advertisement

Advertisement

()