पुलवामा हमले पर शरद पवार ने सरकार के लिए कह दिया, "...सत्ता में रहने का हक नहीं"
"देश में बहुत कुछ हुआ है. इन घटनाओं के तथ्य सामने नहीं आए हैं."

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि जो सरकार अपने सैनिकों की सुरक्षा नहीं करती उसे सत्ता में रहने का हक नहीं है. हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने दावा किया था कि पुलवामा आतंकी हमला सरकार की गलती की वजह से हुआ था. इस हमले में CRPF के 40 जवानों की मौत हुई थी. उनके इस दावे पर हो रही राजनीति के बीच शरद पवार का ये बयान आया है.
क्या बोले शरद पवार?शरद पवार महाराष्ट्र के पुणे जिले की पुरंदर तहसील में एक किसान सभा को संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने कहा,
उन्होंने आगे कहा,
सत्यपाल मलिक ने पुलवामा हमले पर क्या कहा?जम्मू-कश्मीर के पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक ने एक इंटरव्यू में कहा था कि पुलवामा में CRPF के काफिले पर हमला सरकारी सिस्टम की लापरवाही के कारण हुआ, खास तौर पर गृह मंत्रालय की लापरवाही से. मलिक ने इंटरव्यू में तत्कालीन गृह मंत्री राजनाथ सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा था कि CRPF ने अपने जवानों को ले जाने के लिए विमान की मांग की थी. लेकिन गृह मंत्रालय ने उस मांग को ठुकरा दिया था.
मलिक ने ये भी बताया कि जिस मार्ग से CRPF को जाना था उस मार्ग का सैनिटाइजेशन प्रभावी ढंग से नहीं किया गया था. बाद में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के सामने ये मुद्दा उठाया तो कथित रूप से उन्होंने मलिक को इस बारे में चुप रहने और किसी को नहीं बताने की बात कही. इतना ही नहीं, मलिक ने ये सवाल उठाया कि आतंकवादियों को इतनी भारी मात्रा में RDX कैसे मिला और 4 साल से ज्यादा होने पर भी आज पुलवामा आतंकी हमले की जांच कहां तक पहुंची है.
वीडियो: नेता नगरी: अमित शाह और शराद पवार के बीच महाराष्ट्र को लेकर कौन सी डील हुई?

.webp?width=60)

