The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Shamli Lineman Cut Electricity Connection Of Police Station After Traffic Chalan

पुलिस ने काटा 6 हजार का चालान, लाइनमैन ने थाने का बिजली कनेक्शन काट दिया!

बिजली कनेक्शन काटने का वीडियो वायरल है. पुलिस ने कहा कि कोई बिजली बिल बकाया नहीं है.

Advertisement
pic
24 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 24 अगस्त 2022, 12:30 AM IST)
Shamli Lineman Chalan
वायरल वीडियो से लिए गए स्क्रीनशॉट. (फोटो: सोशल मीडिया)
Quick AI Highlights
Click here to view more

उत्तर प्रदेश के शामली (Shamli) में एक लाइनमैन (Lineman) ने पुलिस स्टेशन (Police Station) का बिजली कनेक्शन (Electricity Connection) काट दिया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने उस लाइनमैन का बाइक चलाते हुए 6 हजार रुपये का चालान काटा था. इस बात से वो नाराज था. ऐसे में उसने बिजली बिल बकाया होने का हवाला देते हुए थाने का कनेक्शन काट दिया. इधर पुलिस ने कहा है कि थाने का कोई भी बिजली बिल बकाया नहीं है.

इंडिया टुडे से जुड़े शरद मलिक की रिपोर्ट के मुताबिक, जब लाइनमैन थाने का बिजली कनेक्शन काट रहा था, तो उस समय किसी ने उसका वीडियो बना लिया. ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. मामला शामली के चरथावल तिराहे का है. लाइनमैन का नाम मेहताब है. वो संविदा कर्मचारी के तौर पर तैनात है.

रिपोर्ट के अनुसार, मेहताब ने बताया कि उसकी सैलरी 5 हजार रुपये है और पुलिस ने उसका 6 हजार रुपये का चालान काट दिया. उसने बताया कि वो एक लाइन चेक करने के बाद बिना हेलमेट पहने बाइक पर जा रहा था. इस बीच पुलिस ने उसे रोक लिया. उससे हेलमेट के बारे में पूछा गया, तो उसने कहा कि वो एक लाइन देखकर आ रहा है और आगे से हेलमेट का इस्तेमाल करेगा, ट्रैफिक नियमों का पालन करेगा.

‘कोई बिजली बिल बकाया नहीं’

मेहताब ने आगे बताया कि पुलिसवालों ने उसका यह कहते हुए चालान काट दिया कि बिजली विभाग के कर्मचारी लूट-खसोट करते हैं और अधिक बिल भेजते हैं. मेहताब ने बताया कि पुलिस ने कहा कि बिजली विभाग के कर्मचारियों के चालान तो जरूर काटे जाएंगे. उसने कहा कि इस बीच पुलिस ने कई लोगों को बिना चालान काटे ही जाने ही दिया.

इधर शामली पुलिस की तरफ से कहा गया कि थाने के ऊपर बिजली का कोई बिल बकाया नहीं है. शामली के ASP ओपी सिंह ने बताया कि पुलिस ट्रैफिक नियमों को तोड़ने को लेकर जब कोई कार्रवाई करती है, तो इसमें ये नहीं देखती कि नियम तोड़ने वाले कौन हैं. उन्होंने कहा कि थाने के ऊपर कोई बिल बकाया नहीं है.

वीडियो- शामली में लाइनमैन का चालान कटा और पुलिसवालों की लाइट, वीडियो हो गया वायरल

Advertisement

Advertisement

()