उत्तर प्रदेश पुलिस ने विमेंस हेल्पलाइन 1090 के बाद अब औरतों की सेफ्टी के लिए एकनया कदम उठाया है. जिसके तहत उत्तर प्रदेश की 2 लाख लड़कियां बनेंगी 'शक्ति परी'यानी 'पावर एंजल'. प्लान ये है कि हर कॉलेज के प्रिंसिपल को कॉलेज की कुछ दबंगलड़कियों को शॉर्टलिस्ट करेंगे. इन लड़कियों का काम होगा कॉलेज के अंदर या आस-पासलड़कियों के साथ हो रहे क्राइम पर नजर रखना. इनके एक कॉल पर पुलिस उपलब्ध रहेगी. औरइनको विशेष पुलिस का दर्जा दिया जाएगा. वीमेन हेल्पलाइन 1090 भी इनकी मदद करेगी.हेल्पलाइन के इंचार्ज आईजी नवनीत सिकोरा की मानें तो शक्ति-परी स्कीम गांव-गांव तकपहुंचेगी. बड़ी कमाल की बात है कि उत्तर प्रदेश में मक्खन जैसी चलने वाली विमेंसहेल्पलाइन हो, ये अखिलेश यादव का ड्रीम प्रोजेक्ट है. वो इनके ही पप्पा हैं न जिनकोलगता है कि रेप तो 'गलती' है, जो लड़कों से हो जाती है.