बड़े-बड़े स्टार जब और बड़े हो जाते हैं, तब फिल्म में काम करने के लिए महज ज्यादापैसे ही नहीं, ज्यादा रोल भी चाहते हैं. या फिर यूं कहें कि सेंट्रल किरदार चाहतेहैं. अब पैडमैन के पोस्टर ही देख लीजिए. राधिका आप्टे और सोनम कपूर कहां हैं? हैंभी या नहीं, मालूम नहीं पड़ता. पद्मावत के पोस्टर इससे उलट हैं. फिल्म के नाम (पिछलेनाम) से लेकर पोस्टर तक, फिल्म का पूरा फोकस दीपिका पादुकोण पर है. इसीलिएइंडस्ट्री के सबसे बड़े एक्टर ने पद्मावत में किरदार करने से मना कर दिया. कैच न्यूज़की एक रिपोर्ट के मुताबिक़ भंसाली राजा रतन सिंह के किरदार (शाहिद कपूर) के लिए पहलेशाहरुख़ खान के पास गए थे. मगर शाहरुख़ ने ये कहकर मना कर दिया कि पूरी फिल्म का फोकसतो पद्मिनी और खिलजी पर है. फिर भंसाली ने शाहरुख़ को फिल्म में बड़ा हिस्सा देने केलिए उन्हें खिलजी का किरदार दिया. मगर शाहरुख़ ने कुछ समय पहले ही 'रईस' में 'मियांभाई' का किरदार निभाया था. जिसके लिए उन्हें हिंदुत्ववादी ग्रुप्स से काफी विरोधझेलना पड़ा था. अगर इस बार वो खिलजी का रोल करते तो शायद इंडिया में रह न पाते. इसतरह ये कमाल का फिल्म शाहरुख़ ने मीठे तरीके से लौटा दी. मगर यार, सोचो, दीपिकाशाहिद की जगह शाहरुख़ का साफा बांध रही होती तो क्या सही सीन बनता. पढ़ें: पता है दीपिका, शाहिद और रणवीर ने पद्मावत के लिए कितने पैसे लिए हैं?