The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Shahrukh Khan Sameer Wankhede Aryan Khan Puja Daldlani CBI NCB

शाहरुख से करोड़ों की वसूली में वानखेड़े को मिलने वाला था इतना हिस्सा, और क्या खुलासा हुआ?

रात भर हुई थी वसूली की प्लानिंग. गोसावी ने डिसूजा से फोन पर क्या बात की थी?

Advertisement
Shahrukh Khan Sameer Wankhede Aryan Khan Puja Daldlani CBI NCB
समीर वानखेड़े के खिलाफ CBI ने मामला दर्ज किया है. (फोटो- आजतक)
pic
ज्योति जोशी
19 मई 2023 (Updated: 19 मई 2023, 08:09 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) पर आर्यन खान के परिवार से 25 करोड़ रुपये वसूलने का प्लान बनाने का आरोप है. ये भी जानकारी सामने आई है कि वानखेड़े को इस कथित वसूली में 8 करोड़ रुपये मिलने वाले थे. इससे पहले खबर आई थी कि वसूली के लिए 18 करोड़ रुपये की डील फाइनल हुई थी. क्रूज पर रेड के बाद शाहरुख की मैनेजर पूजा ददलानी (Pooja Dadlani) ने कथित तौर पर 50 लाख रुपये का बैग दे भी दिया था. ये बात पूजा ददलानी ने पूछताछ में खुद पुलिस को बताई है.

इंडियन एक्सप्रेस से जुड़े मोहम्मद थवेर ने मामले पर रिपोर्ट तैयार की है. इसके मुताबिक, केस की जांच कर रहे एक अधिकारी ने बताया कि जबरन वसूली के आरोपों के संबंध में पूजा ददलानी, के पी गोसावी, सनी डिसूजा और प्रभाकर सेल के बयान दर्ज किए गए हैं. खबर है कि शुरुवात में ददलानी ने मुंबई पुलिस के समन को तीन बार नज़रअंदाज किया था.

सूत्रों से पता चला कि प्रभाकर सेल ने भी अपने बयान में इस बात का जिक्र किया था. सेल ने कथित तौर पर रेड वाली रात गोसावी को सैम डिसूजा से फोन पर बात करते सुना था. सेल के मुताबिक, गोसावी ने डिसूजा को बताया था कि 18 करोड़ रुपये में से 8 करोड़ रुपये वानखेड़े के लिए थे. उसी रात सेल और गोसावी कथित तौर पर डिसूजा, ददलानी और उनके पति से लोअर परेल में मिले और कैश वाला बैग लिया था.

पिछले हफ्ते ही CBI ने जबरन वसूली के आरोप में वानखेड़े और चार अन्य के खिलाफ FIR दर्ज की थी. केस में गवाहों के बयान के अलावा CCTV फुटेज की भी जांच की जाएगी.

NCB की ताजा रिपोर्ट 

समीर वानखेड़े पर NCB की ताजा रिपोर्ट में आर्यन खान ड्रग केस में लापरवाही से जुड़ी कई जानकारियां हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, जांच टीम ने NCB के ऑफिस से जो CCTV लिए थे वो सब खराब निकले. जिस रात आर्यन खान को NCB के ऑफिस में लाया गया था उस वक्त की DVR और हार्ड कॉपी अलग-अलग निकली. आर्यन खान और अरबाज मर्चेंट को ऑफिशियल कार के बजाय केपी गोसावी के निजी वाहन में NCB ऑफिस लाया गया था.

रिपोर्ट में बताया गया है कि 2017 से 2021 तक समीर वानखेड़े ने अपने परिवार के साथ विदेश में छह यात्राएं कीं. वो यूके, आयरलैंड, पुर्तगाल, दक्षिण अफ्रीका और मालदीव में 55 दिनों तक रहे. यात्राओं के लिए घोषित अमाउंट वास्तविक लागत से काफी कम है. समीर वानखेड़े ने दावा किया कि इस दौरान उन्होंने केवल  8.75 लाख रुपये खर्च किए. जबकि इतने रुपये केवल हवाई सफर में ही लग जाते. इससे पता चलता है कि वो पूछताछ में गलत बयान दे रहे हैं. 

रिपोर्ट में समीर वानखेड़े की महंगी घड़ियों और बाकी संपत्ति का भी उल्लेख किया गया है, जो उनकी इनकम से काफी ज्यादा है. इसमें एक रोलेक्स घड़ी भी शामिल है. 22 लाख की वो घड़ी समीर को MRP से बहुत कम कीमत 17 लाख पर बेची गई थी. समीर के पास मुंबई में चार फ्लैट और वाशिम में 416,88 एकड़ की जमीन भी है. रिपोर्ट में समीर के 1.25 करोड़ रुपये में खरीदे गए एक फ्लैट का भी जिक्र है. ये समीर ने शादी से पहले खरीदा और इसमें लगे पैसे के सोर्स की कोई जानकारी नहीं मिली है.  

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: समीर वानखेड़े पर शाहरुख-आर्यन से पैसा वसूलने के आरोप, CBI रेड में क्या-क्या पता चला?

Advertisement

Advertisement

()