बीती 2 नवंबर को शाहरुख खान का जन्मदिन था. सोशल मीडिया पर उनके फैन्स और फ्रेंड्सउन्हें बधाइयां दे रहे थे. कुछ शाहरुख के साथ तस्वीर साझा कर रहे थे, तो कुछ शाहरुखसे जुड़े किस्से सुना रहे थे. ऐसा ही एक वाकया 'स्कैम 1992', 'शाहिद' फ़ेम डायरेक्टरहंसल मेहता ने ट्विटर पर साझा किया. हंसल ने ट्विटर पर लिखा, "क्यों शाहरुख खानहमेशा सुपरस्टार रहेंगे और क्यों मैं उन्हें पसंद करता हूं? मेरी शाहरुख खान से तीनबार बातचीत हुई है. एक बार ट्विटर पर. एक बार पार्टी में. और तीसरी बार की वजह सेवो मेरे लिए हमेशा स्टार रहेंगे. मैं एक ट्यूमर से जूझ रहे बच्चे की जान बचाने केलिए मदद खोज रहा था. बच्चे के ऑपरेशन के लिए पैसों की सख्त जरूरत थी. मैंने इस बारेमें रात में ट्वीट किया और फिर सो गया, क्योंकि सुबह तड़के शूटिंग के लिए मुझेहरियाणा जाना था. अगले दिन मैं शूटिंग में व्यस्त था. जब फ़ोन चेक किया तो देखाउसमें अंजान नंबर से तीन मिस कॉल थे. एक मैसेज भी था जिसमें बड़े अदब से कॉल बैककरने के लिए लिखा था. ये नंबर शाहरुख खान का था. मैंने उन्हें कॉल किया. उस वक़्त तकमुझे नहीं पता था शाहरुख मुझसे क्यों बात करना चाहते थे. शाहरुख ने फ़ोन उठाया औरकहा कि बच्चे के इलाज के लिए जो भी खर्चा आएगा, वो उठाएंगे. इस बातचीत के कुछ हीघंटों बाद अस्पताल में कांटेक्ट कर पैसे भी ट्रांसफर कर दिए गए. किसी को एक नयाजीवन मिला था. बिना किसी को भनक लगे एक ज़िंदगी बचाई गई. कुछ महीनों बाद ऐसा ही फ़िरसे हुआ. एक और ज़िंदगी बचाई गई. इस बार भी बिना किसी मीडिया पब्लिसिटी के. एक ऐसाव्यक्ति, जो लाखों लोगों की प्रेरणा है जिसका मेरे साथ कोई भी प्रोफेशनल और पर्सनलकनेक्शन नहीं है, वो अपनी इंसानियत और बड़े दिल की वजह से मेरे दिल में पर्मानेंटजगह रखता है. स्टार अपनी फिल्मों, अपनी पर्सनालिटी के लिए पसंद किया जाता है. लेकिनमेरे लिए सुपरस्टार वो है, जो बड़े मन से दूसरों की मदद करता है. जब मैंने उन्हेंशुक्रिया कहा तो उन्होंने कहा उनके पास भगवान का दिया बहुत कुछ है. इतना तो वो करही सकते हैं. शाहरुख खान आप मेरे स्टार हैं. हमेशा के लिए. हैप्पी बर्थडे शाहरुख".Why @iamsrk is a superstar forever and why I love him. I’ve interacted with SRKthrice - once on twitter and on another occasion briefly at a party. The thirdtime is why for me he will always be a true star. I was seeking help for a childwho was.. pic.twitter.com/JSgnwnj24H— Hansal Mehta (@mehtahansal) November 2, 2021 शाहरुख़ खान के बड़े दिल से जुड़ी ऐसीछोटी-बड़ी कई कहानियां उनके जन्मदिन पर सुनने को मिलीं. उम्मीद करते हैं आगे भीमिलती रहेंगी.