कल का लौंडा इतने बड़े स्टार शाहरुख खान की ऐसी-तैसी किए दे रहा है. शाहरुख की नकलउतारने वाले तो खूब हुए हैं. पर सलिल नाम का ये लड़का बना रहा है इनके स्पूफ वीडियो.और सिर्फ शाहरुख ही नहीं, सलमान के भी. और हर उस फिल्म का जो सिर्फ स्टारडम के दमपर करोड़ों कमा लेती हैं. ये रहा कल ही रिलीज हुआ शाहरुख के गाने 'गेरुआ' का पैरोडीवीडियो. इसमें शाहरुख के करियर की लेनी-देनी की गई है और वे खुद इसमें नजर आ रहेहैं. https://www.youtube.com/watch?v=sDZwzM1S6wU सलिल ने इसके पहले भी कई वीडियोबनाए हैं जिस पर लोगों ने खूब ROFL किया. इसके पहले ये 'प्रेम रतन धन पायो' वालेसलमान और सोनल की बैंड बजा रहे थे. सलिल जामदार अपना डंक केवल फिल्मों को नहीं,पब्लिक को भी मारता है जो इन चोमू फिल्मों को हिट कराती हैं. ये रहा 'प्रेम रतन धनपायो' गाने का स्पूफ टीजर. https://www.youtube.com/watch?v=7VSdXS3IcEM