The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Shahjahanpur man was playing with snake died after bitten by that snake uttar pradesh news

सांप को पकड़कर वीडियो बनवा रहा था, सांप ने पलटकर काट लिया, मौत हो गई!

सांप के काटने के बाद भी डॉक्टर के पास नहीं गया, खुद से की इतनी बड़ी गलती!

Advertisement
pic
22 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 22 अगस्त 2022, 04:07 PM IST)
Shahjahanpur man died by snake bite
सांप पकड़ने के दौरान बनाए वीडियो का स्क्रीनशॉट (क्रेडिट: आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के शाहजहांपुर (Shahjahanpur) में सांप के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. वह व्यक्ति सांप पकड़ने में माहिर था और अपने गांव में कई बार सांप पकड़ कर चुका था. लेकिन इस बार उसकी एक चूक से पहले तो सांप ने उसे काट लिया. फिर सही इलाज न कराने से उसकी मौत हो गई.

गांव में सांप पकड़ने के लिए जाना जाता था

आजतक के विनय पांडे की रिपोर्ट के मुताबिक ये घटना थाना जैतीपुर क्षेत्र के मरुआ झाला गांव की है. ऐसा बताया जा रहा है कि गांव में एक व्यक्ति के घर में सांप निकलने की सूचना मिली थी. इस पर देवेंद्र मिश्रा उसके घर पहुंच गए और सांप को पकड़ लिया. देवेंद्र मिश्रा इस गांव के प्रधान भी रह चुके थे. गांव के आसपास कहीं भी सांप निकलने की जानकारी होती थी, तो वह तुरंत मौके पर पहुंचकर सांप को पकड़ कर जंगल में छोड़ देते थे.

सांप को लेकर गांव में घूमना भारी पड़ा 

लेकिन 18 अगस्त की सुबह जब गांव के रविंद्र के यहां सांप निकला, तो उसे पकड़ने के बाद देवेंद्र मिश्रा सांप को लेकर गांव में घूमने लगे. करीब डेढ़ घंटे तक वह सांप के साथ खेलते रहे. वे गांव में सांप को घुमाने लगे और लोग वीडियो बनाने लगे. इस बीच सांप को पकड़े हुए जब उनकी पकड़ ढीली हुई, तभी सांप ने उनको डस लिया. 

सांप को पकड़ते देवेंद्र मिश्रा (क्रेडिट: आजतक)
इलाज के लिए डॉक्टर के पास भी नहीं गए, मौत हो गई

जब सांप ने काट लिया, तब देवेंद्र मिश्रा ने दोबारा उस सांप को पकड़कर एक बर्तन से ढक दिया और बर्तन के नीचे दबे सांप की मौत हो गई. वहीं सांप के काटने पर देवेंद्र तुरंत किसी डॉक्टर के पास नहीं गए, बल्कि देसी जड़ी-बूटी से खुद अपना इलाज करने लगे. इस तरह दो दिनों बाद उनकी मौत हो गई.

वीडियो- ओडिशा: सांप ने काटा तो व्यक्ति ने सांप को ही काट लिया

Advertisement

Advertisement

()