'घटिया सवाल' पर शाहिद अफरीदी हो गए क्लीन बोल्ड
स्टोरी में है वीडियो. उसी में है शाहिद उवाच. और हां, डोंट मिस द बिगनिंग.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
साथ का दोस्त अगर ज्यादा चौड़ा होता है. तो हम अक्सर कहते हैं. अबे कप्तान न बनो बे. इसका एक छिपा मतलब ये हुआ कि जो पहिले से ही कप्तान है. उसे चौड़े में घूमने का हक है. तो लियो. पाकिस्तानी टी-20 कप्तान शाहिद अफरीदी चौड़े हो गए. लाइव प्रेस कॉन्फ्रेंस में.
शाहिद अफरीदी T-20 वर्ल्डकप में पाकिस्तानी टीम के कप्तान होंगे. तो पत्रकारों ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा, 'आपकी कप्तानी में टीम बढ़िया परफॉर्म नहीं कर पाती. तो क्या कप्तानी में बदलाव की जरूरत है?' बस इत्ता सुनते ही शाहिद अफरीदी खिसिया गए. बोले- हमेशा आपसे मुझे यही उम्मीद थी कि आप ऐसा ही घटिया सवाल करेंगे. थैंक्यू.' इत्ता कहके उन्होंने गर्दन घुमा ली. लेकिन तीर निकल चुका था. मीडिया वाले भड़क गए.
चिढ़ी मीडिया ने ड्रैसिंग रूम जाकर अफरीदी से इस्तीफे की मांग की. लेकिन ये तो राज-काज हैं. इस्तीफा भला वो क्यों देने लगे. तो बस आप देखो अफरीदी को कौन सा सवाल लगा घटिया. और हां, वीडियो में डोंट मिस द बिगनिंग.
https://www.youtube.com/watch?v=C4t7LnkJNTA

