शाहिद अफरीदी गलत संगत में हैं . टीवी वाले सबसे गलत होते हैं हम बता रहे हैं.अच्छे भले आदमी को बिगाड़ देते हैं. तो टीवी वाले पहुंचे शाहिद आफरीदी के घर. कहेगांव घुमाओ. शाहिद चल दिए टूर पर अपने गांव. लाला भाई का गांव खैबर इलाके में है.खैर मुद्दा ये है कि लाला निकल गए हथियार लेके. और उनके पीछे चप-चप करते उनकेचेले-चमचे भी. https://www.youtube.com/watch?v=7Q2FdzJaqu0 भाई हथियार भी ऐसा-वैसानहीं, बल्कि अमेरिकन M-16. जिसको अफरीदी अपनी फेवरेट गन बता रहे हैं. अफरीदी निकलेतो हैं शिकार करने लेकिन आसमान में अमेरिकी ड्रोन ढूंढ रहे हैं शिकार करने को. सहीभी है, पाकिस्तान में चिड़िया से ज्यादा तो ड्रोन ही उड़ते हैं. ड्रोन को वहां काराष्ट्रीय पक्षी घोषित काहे नहीं कर देते? वैसे आपको बता दें कि खैबर इलाका तालिबानका गढ़ है. और यहां ड्रोन हमले होते रहते हैं. मिलता- जुलता है न. और ये शिकारी वहीशाहिद अफरीदी हैं उन्होंने हाल में ही #sayno2war #peace के साथ ट्वीट किया था. हाथमें बंदूक और शांति की बात वाह भाई. अब हियां देखिए. अफरीदी कैसे अपने ज्ञान काचूरन बांट रहे हैं. शांति की जरूरत को बयान कर रहे हैं. ख़ास बात ये है कि इस भोकालीवीडियो में उनके साथ पाकिस्तान का एक बवाली पत्रकार भी है. वो भी अफरीदी के साथशिकार पर निकले हैं. जनाब की तारीफ वजाहत खान है. अरे वही जिसकी लंका एक बार जावेदअख्तर ने और दूसरी बार एक एक्स इंडियन आर्मी चीफ ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में लगाईथी. वाहियात सवाल पूछने के लिए उनको एक बैगन अवार्ड भी दिया जा सकता है. पहले येजान लीजिए कि जावेद अख्तर ने उनकी लंका क्यों लगाई थी. जनाब ने एक इंटरव्यू केदौरान पूछ डाला कि ‘भारत में जिस तरह मुसलमानों के साथ भेद भाव किया जाता है, इसपरआप क्या कहना चाहेंगे?’. इसपर जावेद अख्तर ने जनाब की खटिया खड़ी कर दी.कहा कि‘दुनिया में भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां सभी मज़हब के लोगों को सभी तरह की मज़हबीआजादी मिली हुई है, यहां तक कि मुसलमानों में भी शिया हो या सुन्नी हो या अहमदियाहो. सब बराबर हैं यहां. पर क्या यही आज़ादी शिया को अरब में है, सुन्नी को ईरान मेंहै. या अहमदियों को पाकिस्तान में है. और सच्चाई ये है कि उन्हें ये आजादी नहींहै.’ वजाहत खान की तो सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई. फिर कुछ नहीं सूझा तो हकलाने लगे.जरा आप भी घूम आओ उस वीडियो पे.. https://www.youtube.com/watch?v=qK8S254AUS8दूसरी बार इनकी लंका लगाई थी इंडिया टुडे के कॉन्क्लेव में. जहां इन भाई साहब नेइंडियन आर्मी के चीफ जनरल विक्रम सिंह से सियाचिन को लेकर वाहियात सा सवाल पूछ दियाथा. फिर क्या था. लगा दी विक्रम सिंह ने वजाहत खान को जबरदस्त फटकार. वजाहत खान फिरसे ह ह ह...हकलाने लगे. देखल्यो वीडियो. सब पता चल जावेगा..https://www.youtube.com/watch?v=DtpavUKuLd0--------------------------------------------------------------------------------ये स्टोरी आदित्य प्रकाश ने की है.