The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Shaheen bagh protestors questions Shahrukh Khan's silence on CAA/NRC by singing his songs

CAA/NRC पर चुप्पी के लिए शाहरुख जैसे ट्रोल हो रहे, वो बहुत ही प्यारा है

मीम्स, वन लाइनर्स और कविताओं के बीच शाहीन बाग से एक वीडियो आया, जो नेक्स्ट लेवल है.

Advertisement
pic
14 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 14 जनवरी 2020, 05:20 PM IST)
Img The Lallantop
इस वीडियो को देखकर शाहरुख खान कैसे रिएक्ट करेंगे, उससे मिलती-जुलती फोटो लगाने की कोशिश. दूसरी तरफ शाहीन बाग से आए वीडियो का स्क्रीनग्रैब.
Quick AI Highlights
Click here to view more
CAA पिछले काफी समय से टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है. वजह बिलकुल वाजिब है. बीच में जेएनयू हिंसा मसला भी आया लेकिन पब्लिक को CAA/NRC से भटका नहीं पाया. इसके खिलाफ देश में हर जगह प्रदर्शन हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर अलग लेवल की क्रांति चल रही है. जो सड़क पर नहीं है, वो ट्विटर पर हैं. कई सेलेब्रिटीज़ इन दोनों माध्यम से अपनी राय रख रहे हैं. कुछ लोग कड़ी नज़र भी बनाए हुए हैं. अनुभव सिन्हा, अनुराग कश्यप, स्वरा भास्कर, ऋचा चड्ढा, सुशांत सिंह, मो. ज़ीशान अयूब ऐसे ही कुछ लोग हैं.
फिर आते हैं वो सेलेब्रिटीज़, जो चल रहे ज़रूरी टॉपिक पर मीडिया से बात तो कर रहे हैं लेकिन बचकर निकलने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं. इस लिस्ट में अजय देवगन और सैफ अली खान जैसे सुपरस्टार्स आते हैं. फिर आती है तीसरी कैटेगरी. ये वो लोग हैं, जिन्होंने देश में चल रही चीज़ें के बारे में अब तक चूं भी नहीं की है. इस लिस्ट में आपको इंडियन फिल्म इंडस्ट्री पर 30 सालों से राज करने वाली खान तिकड़ी मिल जाएगी. शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान. इनके साथ में अक्षय कुमार भी हैं. जनता ने प्रेशर बनाया हुआ है. लेकिन अब तक कोई असर नहीं पड़ा.
सलमान, शाहरुख और आमिर ने अब तक न CAA पर कुछ और न ही यूनिवर्सिटीज़ में हो रही हिंसा पर.
सलमान, शाहरुख और आमिर ने अब तक न CAA पर कुछ और न ही यूनिवर्सिटीज़ में हो रही हिंसा पर.

जो क्रांति अभी देश में चल रही है, उसे क्रिएटिविटी के लिए काफी लंबे समय तक याद किया जाएगा. लोग मीम्स से लेकर वन लाइनर्स और कविताएं सुनाकर प्रोटेस्ट कर रहे हैं. अभी सोशल मीडिया पर पुनीत शर्मा की कविता से निकली लाइन 'तुम कौन हो बे?' वाला सीरियस मीम चल रहा है. इस सब के बीच दिल्ली के शाहीन बाग से एक वीडियो आता है, जो नेक्स्ट लेवल है.


इस वीडियो में कुछ लड़के-लड़कियां शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का गाना 'तुझे देखा, तो ये जाना सनम' गा रहे हैं. लेकिन अलग और मारक लिरिक्स के साथ. शाहीन बाग में गाए जा रहे, 'तुझे देखा तो ये जाना सनम' के नए वर्ज़न के बोल हैं-

तुझे देखा, तो ये जाना सनम

शाहरुख हो गया बेगाना सनम

अब यहां से कहां जाएं हम

अकेले कागज़ कैसे दिखाएंगे हम.

इसी गाने को आगे भी कंटिन्यू किया जाता है, जिसमें 'है लड़ रहा, है मर रहा, खामोश तू है क्यों खड़ा?' जैसी लाइनें भी आती हैं. आप पूरा यहां सुनिए:
ये कितना प्यारा तरीका है, किसी से कुछ कहने का. ये अपना प्यार जताते हुए, शाहरुख से अपना दुख बता रहे हैं. अब शाहरुख तक उनकी ये बात पहुंचती है कि नहीं, ये देखने वाली बात होगी. और इस वीडियो को देखने के बाद शाहरुख कैसे रिएक्ट करते हैं, ये जानना भी बड़ा दिलचस्प रहेगा. इन सब बातों के बीच हमें एक बात का ध्यान रखना होगा. वो ये कि शाहरुख को ये आज़ादी है कि वो किस मसले पर बोलें, किस पर न बोलें. पिछली बार उन्होंने इनटोलरेंस (असहिष्णुता) के बढ़ने वाली बात बोली थी और बवाल कट गया था. लेकिन अगर वो इस मसले पर कुछ बोले, तो हम बताएंगे पक्का!


वीडियो देखें: जेएनयू प्रोटेस्ट में दीपिका पादुकोण के शामिल होने पर बॉलीवुड से कौन उन्हें सपोर्ट कर रहा?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()