The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Shaheen bagh CAA protest A man waved pistol FIR lodged

दिल्ली के शाहीन बाग़ में प्रदर्शनकारियों के बीच पिस्टल लेकर घुस गया शख्स

पुलिस ने पिस्टल बरामद कर ली है, FIR भी हो चुकी है.

Advertisement
pic
29 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 29 जनवरी 2020, 08:20 AM IST)
Img The Lallantop
शाहीन बाग़ में अचानक पिस्टल लेकर घुस आए शख्स की वजह से अफरा तफरी मच गई
Quick AI Highlights
Click here to view more

दिल्ली का शाहीन बाग़. यहां डेढ़ महीने से नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है. प्रदर्शनकारी कैंप लगाकर बैठे हैं. आस-पास पुलिस तैनात है. 28 जनवरी, मंगलवार शाम को यहां अचानक हड़कंप मच गया. वजह? एक शख्स पिस्टल लेकर भीड़ में घुस गया था. बताया जा रहा है कि उस आदमी ने प्रदर्शनकारियों को चेतावनी देते हुए वहां से हटने को कहा. हालांकि आरोपी को भीड़ ने काबू में किया और मामला शांत हुआ.

रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी की पिस्टल पुलिस ने जब्त कर ली है. पिस्टल लाइसेंसी है और लाइसेंस मोहम्मद लुक़मान के नाम पर है. पुलिस ने बंदूक लहराने वाले शख्स की पहचान ज़ाहिर नहीं की है. हालांकि 'अज्ञात' के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर FIR की गई है. आर्म्स ऐक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.

बताया जा रहा है कि शख्स स्थानीय निवासी था. उसका कहना था कि शाहीन बाग़ को हफ़्तों से बंद रखने की वजह से बहुत नुकसान हो रहा है.

# क्या कहती है पुलिस

मीडिया से बातचीत में पुलिस ने कहा कि जहां ये घटना हुई, वहां 60 से 70 लोग थे. इसी बीच एक शख्स पिस्टल लेकर भीड़ में घुस गया. लोगों ने समझाने की कोशिश की. प्रदर्शनकारियों ने उसे बिठाकर बात करने की कोशिश की, लेकिन वह लगातार जगह ख़ाली करने को कहता रहा.

# शाहीन बाग़ और दिल्ली चुनाव

दिल्ली के विधानसभा चुनाव के बीच शाहीन बाग लगातार बहस में छाया है. हर जगह शाहीन बाग़ की चर्चा है. भारतीय जनता पार्टी लगातार आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर ये आरोप लगा रही है कि वो इस प्रदर्शन के पीछे हैं. दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का कहना है कि केंद्र सरकार को ही कोई रास्ता निकालना होगा.


वीडियो देखें:

NRC पर PM मोदी और राजनाथ सिंह कह रहे हैं अलग-अलग बात

Advertisement

Advertisement

()