शाहरुख़ की बेटी ने एक्टिंग में डेब्यू कर लिया, किसी को पता भी नहीं चला
फोटो-वीडियो वायरल होने लग गए हैं.
Advertisement

सुहाना खान डांसिंग और एक्टिंग के अलावा कहानियां लिखने की भी शौक़ीन हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more
कुछ दिन पहले की बात है, इंस्टाग्राम पर शाहरुख़ खान ने अपनी बेटी सुहाना के साथ एक फोटो शेयर की थी. जिसके कैप्शन में लिखा था - "लंदन में अपनी जूलिएट के साथ. पूरी कास्ट को बेहतरीन परफॉरमेंस देने के लिए बधाई. बहुत ज़बरदस्त एक्सपीरियंस रहा." देखिए!

सुहाना की एक्टिंग का ज़िक्र किया है तो आपको ये भी बता देते हैं कि कुछ समय पहले एक्ट्रेस शबाना आज़मी ने शाहरुख खान को ट्विटर पर स्पेशली टैग कर सुहाना की तारीफ की थी. उन्होंने लिखा था- "शाहरुख़ मेरे शब्दों को याद रखना कि #सुहानाखान बेहतरीन एक्टर बनेगी. मैंने उसकी एक छोटी वीडियो देखी है और वो ज़बरदस्त थी. आशीर्वाद!". इस ट्वीट को देखने के बाद शाहरुख़ ने शबाना को शुक्रिया कर लिखा- "आप कितनी अच्छी हैं और अगर आप ऐसा कह रही हैं तो ये सुहाना का उत्साह बहुत बढ़ाएगा."
जिस वीडियो को देखकर शबाना आज़मी ने शाहरुख़ को ये बात कही थी. वो वीडियो यहां देखिए. ये एक्ट भी सुहाना अपने स्कूल के स्टेज पर ही परफॉर्म कर रही हैं. ये वीडियो भी वायरल होकर जनता तक पहुंचा था.
# जानिए सुहाना के बारे में कुछ और बातें

शबाना आज़मी , सुहाना खान और शाहरुख़ खान
* 18 साल की सुहाना फ़िलहाल लंदन के आर्डिंगली कॉलेज में पढ़ाई कर रही हैं. 2016 में वो एक्टिंग की पढ़ाई करने मुंबई से लंदन गई थी.
* अगस्त 2018 में 'वोग' मैगज़ीन के कवर मॉडल के रूप में सुहाना ने अपना डेब्यू किया था. इसी मैगजी़न को दिए एक इंटरव्यू में सुहाना ने बताया कि- "16 साल की उम्र में घर से दूर पढ़ने जाने का फैसला मेरी लाइफ का सबसे अच्छा फैसला रहा. बाहर, अलग माहौल में रहकर , नए-नए लोगों से मिलकर मुझे बहुत कॉन्फिडेंस मिला है. वो तमाम छोटी-छोटी चीज़ें जो मैं मुंबई में नहीं कर पाती जैसे सड़कों पर पैदल चलना, लोकल ट्रेन में ट्रेवल करना. इन सब ने मुझे अपने घर की अहमियत अच्छे से समझाई है.
# तो क्या सुहाना जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी
इसका जवाब है, लगता तो नहीं! इसका कारण शाहरुख खान हैं. वो चाहते हैं कि उनके बच्चे (आर्यन और सुहाना) पहले अपनी पढ़ाई पूरी करें, उसके बाद इंडस्ट्री जॉइन करें. हालांकि, कुछ दिनों पहले ये भी खबर सामने आई थी कि शाहरुख के बेटे आर्यन खान और श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर एक साथ जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर सकते हैं. पर इस में अभी तक कोई डेवलपमेंट नहीं है.
Video: सिंबा में रणवीर सिंह एक करप्ट पुलिसवाले के किरदार में दिखाई देंगे
इस पोस्ट की कहानी ये है कि शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने हाल ही में लंदन के स्कूल में एक प्ले में परफॉर्म किया था. ये प्ले शेक्सपियर के प्ले 'रोमियो एंड जूलिएट' का अडैप्टेशन था. इस प्ले में सुहाना ने जूलिएट का रोल निभाया था. जब ये प्ले हुआ तो शाहरुख भी उसे देखने लंदन गए थे. जिसके ख़त्म होने के बाद, एक प्राउड पापा जैसा महसूस करते हुए उन्होंने अपनी और सुहाना की ये (ऊपर दिख रही) फोटो शेयर की. मगर अब इस मामले में लेटेस्ट अपडेट ये है कि जिस परफॉरमेंस का ज़िक्र शाहरुख़ खान ने फोटो में किया था, उस प्ले और सुहाना की कुछ फोटोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन फोटोज़ में से कुछ प्ले की प्रैक्टिस के दौरान की है और कुछ में सुहाना जूलिएट के कैरेक्टर में दिख रही हैं. उनके साथ में प्ले के बाकी के एक्टर्स भी हैं.

सुहाना की एक्टिंग का ज़िक्र किया है तो आपको ये भी बता देते हैं कि कुछ समय पहले एक्ट्रेस शबाना आज़मी ने शाहरुख खान को ट्विटर पर स्पेशली टैग कर सुहाना की तारीफ की थी. उन्होंने लिखा था- "शाहरुख़ मेरे शब्दों को याद रखना कि #सुहानाखान बेहतरीन एक्टर बनेगी. मैंने उसकी एक छोटी वीडियो देखी है और वो ज़बरदस्त थी. आशीर्वाद!". इस ट्वीट को देखने के बाद शाहरुख़ ने शबाना को शुक्रिया कर लिखा- "आप कितनी अच्छी हैं और अगर आप ऐसा कह रही हैं तो ये सुहाना का उत्साह बहुत बढ़ाएगा."

जिस वीडियो को देखकर शबाना आज़मी ने शाहरुख़ को ये बात कही थी. वो वीडियो यहां देखिए. ये एक्ट भी सुहाना अपने स्कूल के स्टेज पर ही परफॉर्म कर रही हैं. ये वीडियो भी वायरल होकर जनता तक पहुंचा था.
View this post on Instagram
Omg she is so Beautiful And her voice is so cute, and her acting 😭💕😍
A post shared by Suhana Khan FC
(@suhana.khan) on