The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Shah Rukh and Juhi Chawla's 1993 yrf film 'Darr' is rebooted in 2016 as a mini series!

जादू तेरी नजर.. वाला डरावना लड़का वापस आ रहा है क क किरण!

शाहरुख खान का बर्थडे है. एंज्वाए करें उनकी फिल्म डर 2.0 का टीज़र.

Advertisement
Img The Lallantop
डर (1993) के दृश्य में शाहरुख.
pic
गजेंद्र
2 नवंबर 2016 (अपडेटेड: 2 नवंबर 2016, 07:35 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
भारतीय फिल्म इतिहास में शाहरुख खान सिर्फ दो ही लोगों से पिटे हैं. एक सिमरन के बाउजी से और दूसरा सनी देओल से. सनी देओल से वो पिटे 1993 में फिल्म 'डर' में. इस कल्ट फिल्म का निर्देशन यश चोपड़ा ने किया था जो आमतौर पर रोमैंटिक फिल्में बनाते हैं और प्यार-मुहब्बत की बातें करते हैं. इस फिल्म में भी मुहब्बत थी लेकिन अलग तरह की.
Embed
फिल्म की तीन-चार चीजें तो याद होंगी. एक इसका गाना जादू तेरी नजर.. https://www.youtube.com/watch?v=KqKY43E61Gs दूसरा इसका गाना तू मेरे सामने.. https://www.youtube.com/watch?v=-klQkGJEsIg तीसरा इसमें राहुल का चाकू से अपने बदन पर किरण लिख लेना. चौथा, क क क किरण करके बोलना जिसे पॉपुलर कल्चर में बहुत ज्यादा इस्तेमाल किया गया. खैर, अब ये डर फिर लौट रहा है. यशराज फिल्म्स कंपनी ही इसे लेकर आ रही है. इस बार ये कहानी एक मिनी/वेब सीरीज के रूप में लाई जा रही है. इस बार इसमें शाहरुख खान नहीं होंगे. इस बार राहुल (या संबंधित पात्र) किसी किरण को पीछा कॉलेज कैंपस या गली-शहर में नहीं करेगा बल्कि फेसबुक और सोशल मीडिया पर स्टॉक करेगा. इस सीरीज का नाम दिया गया है 'डर 2.0'. इस सीरीज का टीज़र आ गया है. शुरू में तो ये बहुत खुशनुमा सा लगता है. ऐसा लगता है डर 2.0 का टीज़र न होकर ये यूट्यूब वालों ने बीच में कोई एड चला दिया है. लेकिन जब तक ये आधा होता है यकीन हो जाता है कि ये उसका टीज़र ही है. टीज़र के अंत में हम डर फिल्म वाली वो खतरनाक ट्यून सुनते हैं और यकीन हो जाता है कि ब्रांड तो वही है. ये सीरीज पांच कड़ियों में रिलीज की जाएगी. देखें टीज़र: https://www.youtube.com/watch?v=V1aP9a8-yKg&feature=youtu.be

Advertisement

Advertisement

()