The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • sexist jokes, grammatical errors in rajasthan textbooks

घटिया सेक्सिस्ट जोक्स पढ़ने हों तो राजस्थान की कक्षा 6 की किताबें पढ़ो

पहले पीएम नेहरू को सेलेबस से हटाने के कारण बवाल हुआ था. इस बार बात बहुत आगे बढ़ गई है.

Advertisement
pic
16 जुलाई 2016 (अपडेटेड: 17 जुलाई 2016, 11:18 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
कुछ दिन पहले राजस्थान के स्कूलों में कोर्स की किताबों में सेलेबस लेवल पर बदलाव हुए. बवाल मच गया. भारत के पहले पीएम जवाहर लाल नेहरू के बारे में गलत सलत लिखा था. लेकिन वो मामला फिलहाल ठंडा है. नया बवाल मच गया है. उसके पहले ये जोक पढ़ लो.
सुरेश अपनी शादीशुदा जिंदगी से तंग आया. सोल्यूशन पूछने साधु के पास गया. कहा "स्वामी जी बीवी ने नाक में दम कर रखा है. उपाय बताइये." बाबा बोले "अबे उपाय होते मेरे पास तो मैं साधु बनता?"
घटिया था न? जरा सा फनी नहीं. उल्टे गुस्सा लग आती है. लेकिन जब आपको पता चले कि राजस्थान बोर्ड की कक्षा 6, सामाजिक विज्ञान में ये सिलेबस है. तब कैसा लगेगा? सॉरी गुरू लेकिन ये सच है. गुस्साओ तो गुस्साते रहो. ऐसे तमाम चुटकुले हैं उसमें. और सुनो. हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक और भी छीछालेदर मची है. सूफी संत निजामुद्दीन औलिया और संत रविदास के बारे में बहुत उल्टा सीधा लिखा है. ये कांड क्लास 7 की बुक्स में हुआ है. व्याकरण की गलतियां तो गिनती के बाहर हैं. सबसे बड़ी चीज जानते हो? जहां जिक्र जैन तीर्थंकर महावीर का है, वहां फोटो लगी है गौतम बुद्ध की. जैन कम्युनिटी ने शिकायत की है. अब किताबें छापने वालों की बुद्धि तो बढ़ गई. आगे आने वाली पीढ़ी और सयानी हो जाएगी. वहीं SIERT के डिप्टी डायरेक्टर कांति लाल दामोर ने कहा है कि हमको कोई शिकायत अभी तक नहीं मिली है.

Advertisement

Advertisement

()