गुड़गांव में 61 साल की औरत को उसके घर के बाथरूम में बंद कर नौकरों ने 25 लाख लूटलिए. औरत का हाथ बांध मुंह में कपड़ा ठूस दिया. कान काट कर खानदानी झुमके ले लिए औरउंगली तो़ड़ कर डायमंड रिंग. कमलेश बंसल गुड़गांव के डीएलएफ-1 में अपने परिवार केसाथ रहती हैं. दो मंजिला घर है. ग्रीन पार्क में उनकी एक गहनों की दुकान है. पतिबीमारी के चलते बेड रेस्ट पर हैं. दुकान उनका बेटा ध्रुव देखता है. कुछ दिनों पहलेइन्होंने दो हेल्पर रखे थे अपने घर. पति की सेवा करने के लिए. जिनके बारे में किसीजान-पहचान वाले से पता चला था. एक का नाम सागर है और दूसरे का शंकर. दोनों बिहार केरहने वाले हैं. सोमवार को दोपहर करीब 2 बजे सागर और शंकर ने मालकिन कमलेश को बाथरूममें बहाने से बुलाया. ये कह कर कि वहां कुछ पड़ा है. जैसे ही कमलेश बाथरूम में आई,दोनों ने उसे पकड़ लिया और उसके हाथ बांध दिए. एक ने उसके मुंह में कपड़ा ठूस दियाजिससे वो शोर न मचा पाए. और पिटाई भी की. उसके बाद दोनों ने कमलेश का कान काट झुमकाले लिया. और उंगली ऐंठ हीरे की अंगूठी निकाल ली. इसके बाद घर खंगाल 25 लाख के गहनेचुरा बाथरूम की खिड़की से रफू-चक्कर हो गए. डकैती के वक्त कमलेश के पति बाजू केकमरे में थे. बेटा दुकान पर था और बहू निचले तल्ले पर थी. बेचारी कमलेश कुछ देर बादकिसी तरह अपने मुंह से कपड़ा निकाल पाई और मदद के लिए आवाज लगाई. पुकार सुनकरघरवालों के साथ पड़ोसी भी आ गए. जल्दी-जल्दी पुलिस को फोन किया गया. पुलिस नेएफआईआर दर्ज कर ली है. दोनों आरोपियों की तलाश जारी है.