The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • servant steals after serving soup with intoxicants in noida society

मालिकों को जहर पिलाने के बाद लूटकर भाग रहा था, सोसायटी वालों ने देख लिया, फिर ये हुआ

दोनों ने मिलकर पूरे परिवार को सूप में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और घर की तिजोरी से सामान चुराकर भागने लगे.

Advertisement
servant accused of stealing in noida society police up news
सूप में नशीला पदार्थ मिलाकर मालिक को पिलाया (फोटो-आजतक)
pic
ज्योति जोशी
26 सितंबर 2022 (अपडेटेड: 26 सितंबर 2022, 12:17 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा की एक सोसायटी में घरेलू नौकर ने कथित तौर पर परिवार के खान में नशीला पदार्थ मिला दिया (Servant accused of stealing) और तिजोरी से सामान चुरा कर भाग गया. आरोप है कि नौकर ने अपने दोस्त के साथ मिलकर चोरी कर फरार होने की योजना बनाई थी. सामान चुराकर भाग ही रहे थे कि एक आरोपी सोसायटी के लोगों के हाथ लग गया. पुलिस दूसरे आरोपी को पकड़ने में जुट गई है. 

सूप में मिलाया नशीला पदार्थ

घटना नोएडा सेक्टर 107 के सनवर्ल्ड वनालिका सोसायटी की है. यहां एक परिवार ने घरेलू कामकाज के लिए एक नौकर को काम पर रखा जो कि मूलरूप से नेपाल का रहने वाला है. लगभग एक हफ्ते पहले नौकर का एक दोस्त भी परिवार के साथ रहने लगा. रविवार को दोनों ने मिलकर कथित तौर पर पूरे परिवार को सूप में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया. परिवार वालों के बेहोश होन पर आरोपियों ने कथित तौर पर घर की तिजोरी से सामान चुराया. वो भागने लगे तो सोसायटी के कुछ लोगों को उन पर शक हुआ. 

गार्ड की मदद से लोगों ने आरोपियों को लिफ्ट में पकड़ने की कोशिश भी की. इस दौरान नौकर का साथी पकड़ में आ गया. दूसरा आरोपी फरार है. 

पीड़ित परिवार अस्पताल में भर्ती

घटना की सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची. चोरी का सामान बरामद कर लिया है. बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है. नोएडा के SP रजनीश वर्मा ने आजतक को जानकरी देते हुए बताया-

Embed

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 

देखें वीडियो- नोएडा टावर डिमोलिशन पर केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव और सपा पर क्या बोल दिया?

Advertisement

Advertisement

()