ग्रीन पार्क मेट्रो स्टेशन के बाहर एक इंसान ने तीन कुत्ते के बच्चों को चाकू सेमार डाला. हौज खास पुलिस ने एक अज्ञात आदमी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और कातिलको ढूंढ रही है. एक एनजीओ ने तो उस इंसान पर 1 लाख रुपये का इनाम भी रखा है.पिछले कुछ दिनों से ग्रीन पार्क के इलाके में लगातार कुत्तों की संख्या कम हो रहीथी. फिर पिछले मंगलवार पुलिस के पास फोन आया. कि मेट्रो के गेट नंबर 1 के पास कुछपिल्ले मरे पड़े हैं. पुलिस वहां पहुंची तो तीन पिल्लों की डेड बॉडी मिली. इलाके केऔर भी कुत्तों पर नजर घुमाई तो देखा कि उनके शरीर पर भी घाव के निशान हैं. तो पुलिसने निकलवाई मेट्रो स्टेशन की CCTV फुटेज.पुलिस को इलाके में मिले कई घायल कुत्तेफुटेज में एक आदमी पिल्लों को स्नैक्स देकर उसे अपने पास बुला रहा था. और जब वोखाने आए तो उसने चाकू से दो टूकड़ों मे काट डाला. एक के बाद एक उसने तीन को ढेर करदिया. साथी कुत्तों को बचाने जब दूसरे कुत्ते आए तो उस किलर ने उनको भी चोटपहुंचाई. पिल्लों को मारने के बाद वो पास के मार्केट में चला गया.आप भी देखिए इस सीरियल किलर का वीडियो और अपने पेट डॉग पर नजर रखिए.https://www.youtube.com/watch?v=t98t7UCuYwEघायल कुत्तों को एनजीओ वाले अस्पताल ले गए हैं.