The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Senior Congress leader Digvijaya Singh's youngest daughter karnika dies of cancer

कैंसर से चल बसीं दिग्विजय सिंह की सबसे छोटी बिटिया

चार बहनों में सबसे छोटी कर्णिका सिंह 37 साल की थीं, अपने जन्मदिन के ठीक दो दिन बाद हुई मौत.

Advertisement
Img The Lallantop
दिग्विजय सिंह की चारों बेटियां. ये तस्वीर उनके बेटे की शादी के मौके की है. कर्णिका सबसे बाईं ओर पीली साड़ी में हैं. Source - facebook
pic
आशीष मिश्रा
30 अप्रैल 2016 (अपडेटेड: 30 अप्रैल 2016, 11:11 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह की बिटिया कर्णिका सिंह शुक्रवार को चल बसीं. उन्हें कैंसर था. वो चार बहनों में सबसे छोटी थीं. दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती थीं. जहां शुक्रवार की शाम 5 बजे उनकी मौत हो गई. दो दिन पहले ही उनका जन्मदिन था. वो पिछले कुछ समय से कैंसर से जूझ रहीं थीं. इलाज के लिए इसके पहले उन्हें अमेरिका भी ले जाया गया था, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ.
https://twitter.com/digvijaya_28/status/726047842008080384
कर्णिका का जन्म 27 अप्रैल 1979 को हुआ था. जयपुर में उनकी पढ़ाई हुई थी और शादी गुजरात के वाधवान में. वहां के राजकुमार सिद्धार्थ चैतन्य देवसिंह से इनका विवाह 23 नवंबर 2005 को हुआ था.
Image embed

Source- Facebook

इसके तीन साल पहले 2013 में उनकी मां आशा सिंह भी कैंसर से चल बसी थीं. अंतिम संस्कार के लिए उन्हें वाधवान ले जाया गया है.
Image embed

दिग्विजय सिंह के परिवार की ये तस्वीर कोलंबिया यूनिवर्सिटी में ली गई थी, जिसमें वो अपने बेटे-बेटियों के साथ नजर आ रहे हैं. Source- Facebook

आपको लगता हो कि उनकी मौत एक बुरी खबर है तो एक नजर इधर भी. साथ ही मानवता भी मर गई है. डियर सोशल मीडिया, इससे नीचे जो कभी गिर भी सको तो मत गिरना

 

Advertisement

Advertisement

()