सही सुना. इस औरत के पास दिल नहीं है. आर्टिफिशियल दिल है. यानी इंसानी दिल फेल होचुका है. 39 साल की सेल्वा हुसैन दुनिया की दूसरी इंसान हैं जिन्हें 6 घंटे केऑपरेशन के बाद ये आर्टिफिशियल दिल दिया गया है. अब हमेशा बैग में साथ लेकर चलती हैंअपना दिल. ये जो बैग सेल्वा ने लिया हुआ है, इसमें बैटरी से चलने वाला पंप औरइलैक्टिक मोटर है जो सेल्वा के दिल का काम करता है. इससे सांस फेफड़ों तक पहुंचतीहै. इसी से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन होता है. दो बच्चों की मां सेल्वा ने लंदन कीरहने वाली हैं और जुलाई 2017 में इनका हार्ट फेल हो गया था. सेल्वा की हालत इतनीखराब हो गई थी कि उनका हार्ट ट्रांसप्लांट करना मुश्किल था. इसलिए डॉक्टरों नेउन्हें ये आर्टिफिशियल दिल रखने को कहा. अब ये बैग हमेशा सेल्वा के साथ रहता है.इसकी कीमत करीब 74 लाख बताई गई है. सेल्वा से पहले यूके में एक और इंसान को येआर्टिफिशियल हार्ट 2011 में लगाया गया था. बैग में लगी दो ट्यूब नाभि से होते हुएफेंफड़ों तक पहुंचती हैं. दिल की तरह ही इसमें चैंबर औऱ सेंसर बॉक्स लगा है. दोबलून भी लगे हैं जो नेचुरल हार्ट की तरह सीने में हवा भरते हैं.-------------------------------------------------------------------------------- Also Read:पापा की शिकायत करने पहुंचे बच्चे के साथ पुलिस ने जो किया वो दिल खुश कर देगाजिन्हें पागल कह कर मज़ाक उड़ाते हैं, उनके दिमाग में क्या चल रहा होता है?मेरे भोजपुरी गानों में अश्लीलता कौन तय करेगा : कल्पना पटवारी