The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Selfie on railway tracks means attempt to suicide in UP

रेलवे ट्रैक पर सेल्फी लो, रेल से सीधे जेल जाओगे

एक तो सेल्फी खुद जानलेवा है. कित्ते केस सामने आ चुके हैं. रेलवे लाइन पर सज कर खड़े होकर सेल्फी लेने वाले यमराज को चारा डाल कर बुलाते हैं.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
लल्लनटॉप
21 अप्रैल 2016 (अपडेटेड: 21 अप्रैल 2016, 06:46 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
अब रेलवे ट्रैक पर सेल्फी लेंगे तो जेल हो जाएगी. जीआरपी पुलिस ने यूपी के रेलवे स्टेशन के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जान जोखिम में डालकर ऐसी खतरनाक सेल्फी लेने वालों को गिरफ्तार किया जाए. ये ऑर्डर हाल ही में रेलवे ट्रैक पर सेल्फी लेने के चक्कर में हुई 3 लड़कों की मौत के बाद दिया गया है. सहारनपुर में तीन लड़के ट्रैक के किनारे सेल्फी ले रहे थे. उनके सेल्फी लेते हुए आ गई ब्रह्मपुत्र मेल गाड़ी.  उसकी चपेट में आ गए थे. एक की उम्र थी 18 दूसरे की 20 साल. ये इस तरह का पहला ऑर्डर है. इसके मुताबिक रेलवे ट्रैक पर, ट्रेन की गेट पर या प्लेटफॉर्म के किनारे सेल्फी लेने पर लोगों के धर लिया जाएगा. ऐसी सेल्फी लेने वालों पर IPC की धारा 307, माने, 'अटेम्प्ट टू सुसाइड' का मामला चलेगा. इससे पहले भी पिछले साल जनवरी में 3 लड़कों की सेल्फी लेने के चक्कर में जान चली गई थी. ये तीनों छुट्टी में ताजमहल देखने जा रहे थे. रास्ते में एक रेलवे क्रॉसिंग पर गाड़ी रोक कर चलती ट्रेन के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे थे. उसी चक्कर में जान चली गई थी. वाशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया मे सेल्फी लेते हुए हुई मौतों में से सबसे ज्यादा मौतें इंडिया में हुई हैं.
स्टोरी दी लल्लनटॉप के साथ इंटर्नशिप कर रही आकांक्षा ने एडिट की है.  

Advertisement

Advertisement

()