The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Security man arrested after ‘using Blackburn Rovers camera to watch 12-year-old girl in her bedroom near stadium’

इस बीमार आदमी ने 12 साल की लड़की के बेडरूम के सामने कैमरा छिपाया, रोज फुटेज देखता था

CCTV फुटेज देखकर लड़की भारी सदमे में है.

Advertisement
pic
24 जुलाई 2017 (अपडेटेड: 24 जुलाई 2017, 07:09 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
आदमी का दिमाग कितना गंदा हो सकता है ये इस 54 साल के आदमी की हरकत से पता चलता है. ब्लैकबर्न रोवर्स फुटबॉल स्टेडियम का एक सिक्योरिटी गार्ड पुलिस ने अरेस्ट किया है. इसने एक 12 साल की लड़की के बेडरूम में झांकने के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाया था. कैमरा घर से थोड़ी दूर स्टेडियम के दूसरे छोर पर जमीन से 30 फिट ऊपर लगा था. द सन की खबर के मुताबिक बच्ची के पिता की नजर कैमरे पर तब पड़ी जब वो परदे सेट कर रहे थे. पुलिस को बताया कि "मैंने परदे सही करते हुए पोल पर एक कैमरा देखा. उस वक्त इग्नोर कर दिया. कुछ दिन बाद फिर से देखा. कैमरा वहीं था. तब मैंने क्लब के ऑफिशियल्स को बुलाया. उनसे बात की. बाद में पता चला कि उन्होंने किसी को सस्पेंड कर दिया है. फिर पता चला कि एक सिक्योरिटी गार्ड को पुलिस ने अरेस्ट किया है. मैंने वो फुटेज भी देखी जो कैमरे से ज़ूम करके रिकॉर्ड की गई थी." पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया है. वो 20 साल से वहां काम कर रहा था. लेकिन लड़की गहरे सदमे में है. उसके पापा का कहना है कि वो कोने में छिप जाती है. पूछने पर बताती है कि वो छिपी है ताकि उसे कोई देख न सके. वो बेहद डरी हुई है. उनका कहना है कि वो अब अपने घर में ही असुरक्षित महसूस करने लगे हैं. बच्ची कहती है कि इस घर में डर लगता है, इसे छोड़ देना चाहिए. वो अपने ही घर में सुकून से नहीं सो पा रही. बच्ची के पिता रोवर्स सपोर्टर हैं. कहते हैं कि वो हमेशा से यहां रहते आए हैं. अगर ऐसी वजह से हमें घर छोड़ना पड़ता है तो ये शर्मनाक है. वो जानना चाहते हैं कि इस आदमी को कैसे वहां जॉब दी गई. क्या इसका बैकग्राउंड चेक किया गया था? उन्हें सारे सवालों के जवाब चाहिए और इंसाफ चाहिए. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ब्लैकबर्न रोवर्स फुटबॉल क्लब एवुड पार्क स्टेडियम में है. ये जगह इंग्लैंड के ब्लैकबर्न, लैंकशायर में है.
ये भी पढ़ें:

इस वीडियो में जो बात सबसे ज्यादा परेशान करने वाली है, उसे कम ही लोग देख पाएंगे

जेवर में दो बच्चों के सामने चार औरतों का गैंगरेप करने वाले पकड़ लिए गए हैं

10वीं की स्टूडेंट की स्कूल में डिलीवरी हुई, प्रेग्नेंसी की कहानी सुनकर उल्टी आती है

 

Advertisement

Advertisement

()