गलती से किसी की कार को टक्कर लग गई. कार पर शायद कुछ निशान पड़ गए होंगे. इससे कारके मालिक गुस्सा हो गए. कार को टक्कर मारने वाले 40 साल के आदमी को उठक-बैठक लगवानीशुरू कर दी. धूप तेज में उठक-बैठक लगाने से शख्स की मौत हो गई. पुलिस को बीतेशुक्रवार को शख्स की लाश कार के अंदर मिली. मुंबई मिरर की खबर के मुताबिक, पुलिस कोपीड़ित की लाश कार के भीतर मिली. शुरू में पुलिस को लगा कि मौत की वजह धूप लगना होसकता है. लेकिन धूप लगने पर एक शख्स कार के अंदर ही क्यों बैठा रहेगा, इस बात कोलेकर शक पैदा हुआ. पुलिस ने एरिया की सीसीटीवी फुटेज खंगालने का फैसला किया.सीसीटीवी को देखने पर पुलिस ने पाया कि मरने वाले शख्स की कार पार्किंग में खड़ीहुई थी. कार के पास ही पीड़ित शख्स उठक-बैठक लगा रहा है. चार लोग खड़े हुए हैं. कुछदेर बाद उठक-बैठक लगा रहे शख्स के पास खड़े चार बंदे उसका पर्स लेकर भाग जाते हैं.उठक-बैठक लगाने वाला शख्स कमजोर हालत में वहीं गिरा रहता है. पुलिस ने तीन आरोपियोंको अरेस्ट कर लिया है. हालांकि चौथा शख्स फरार है. मरने वाले शख्स का नाम अब तक पतानहीं चल पाया है. पुलिस ने बताया, 'चारों आरोपी कार को टक्कर मारने की वजह सेपीड़ित से उठक-बैठक लगवा रहे थे.'