The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Secret Service shoots gun-wielding man near White House

बंदूक लेके व्हाइट हाउस में घुसने चला था, सीक्रेट सर्विस वालों ने गोली मार दी

ओबामा घर पर नहीं थे, उपराष्ट्रपति थे, किसी को कोई चोट नहीं आई.

Advertisement
pic
21 मई 2016 (अपडेटेड: 20 मई 2016, 02:14 AM IST)
Img The Lallantop
Source- Reuters
Quick AI Highlights
Click here to view more
ओबामा के घर में घुसपैठ होते-होते रह गई. व्हाइट हाउस के पास शुक्रवार को एक आदमी बंदूक लेके पहुंच गया. वो अंदर घुस रहा था. बंदूक चमका रहा था. सिक्योरिटी वालों ने मना किया. नहीं माना तो ठोंक दिए, सीक्रेट सर्विस के एक एजेंट ने पेट में गोली मार दी. फिर पकड़ के अस्पताल ले गए. इलाज कराया.
Source- Reuters
Source- Reuters

हुआ ये कि 3 बजे के आस-पास एक चेकपॉइंट पर एक आदमी बंदूक लिए पहुंचा. उसे पहले बोल के कहा गया कि बंदूक फेंक दे. नहीं माना तो एक सीक्रेट सर्विस एजेंट ने गोली मार दी.
Source- Reuters
Source- Reuters

ओबामा उस टाइम घर पर नहीं थे. मैरीलैंड में गोल्फ खेल रहे थे. वहां के उपराष्ट्रपति जो बायडन वहीं थे. उनको सुरक्षित कर दिया गया.
Source- Reuters
Source- Reuters

उसके बाद क्या था. व्हाइट हाउस में लॉकडाउन हुआ. शार्प शूटर लग गए. हवा से लेकर पानी तक. एकदम हॉलीवुड फिल्म टाइप माहौल हो गया.
Source- Reuters
Source- Reuters

ओबामा का तो अब तो कार्यकाल भी खत्म हो रहा है. और ऐसी-ऐसी मुसीबतें आ जाती हैं. सोचते होंगे जाते-जाते सब ठीक-ठाक रहे, हंसी-खुशी कार्यकाल खत्म हो जाए तो चैन मिले.

Advertisement

Advertisement

()