धोनी भइया,घर का मैच है, सीरीज बचा लो प्लीज!
पिछला मैच हार के तिग्गी फिसड्डी हो गए हैं, आज जो जीते तो फिर नंबर-1 हो जाएंगे.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
आज मैच है श्रीलंका से, साढ़े 7 बजे शाम को. धोनी के होमग्राउंड रांची में. टी-20 तीन मैच की सीरीज चल रही है न. पिछला मैच हम हार चुके हैं. 101 रन पर टीम इंडिया की खटिया खड़ी बिस्तरा गोल हो गया था. 5 विकेट से हारे थे. एक तरफ अंडर-19 के लड़के धमाल मचाए हुए हैं. और यहां बड़े वालों की श्रीलंका के खिलाफ लंका लगी पड़ी है. ऑस्ट्रेलिया को हराकर अपने आप को तुर्रम खां समझ रहे थे. श्रीलंका से हारे तो नंबर-1 वाली रैंकिंग भी चली गई है. लुडुस हो गए हैं, थर्ड डिवीजन टाइप्स नंबर 3 पर जा गिरे हैं.
जीतना बहुते जरूरी है. इज्ज़त का सवाल है. इस मैच में अगर धोनी की ब्रिगेड ने श्रीलंका को धूल चटा दिया तो फिर से टी-20 में नंबर 1 बन जाएंगें. और 3 मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबर कर लेगी. फिर जीतने का भी चांस बनेगा. धोनी पहली बार टी-20 का मैच खेल रहे हैं रांची में. इसके पहिले जो खेले हैं वनडे ही खेले हैं. और हारे कभी नहीं हैं. आज भी रिकॉर्ड कायम रहना चाहिए. अइसा नहीं हुआ तो धोनी रांची की गलियों में अपना सुत्थर सा थोबड़ा दिखाने लायक नहीं बचेंगें. हम बताए दे रहे हैं.

