The Lallantop
Advertisement

हॉलीवुड हीरो शॉन पेन की 'हेरोइन' माफिया जोआ क्विन से लंबी मुलाकात

गैंग्स्टर स्क्वाड फिल्म जिन लोगों ने देखी होगी वो इनको अच्छे से आंखों में बिठाए होंगे

Advertisement
pic
11 जनवरी 2016 (अपडेटेड: 11 जनवरी 2016, 05:02 PM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
सोशल मीडिया पर हचक के तैर रही है एक तस्वीर. हॉलीवुड के एक्टर और पॉलिटिकल एक्टिविस्ट 'शॉन पेन' की. फोटो उनकी वजह से वायरल नहीं हो रही. उनका नाम तो गूगल पर डालो, सेकेंड में हजारों आ जाएंगे. इस फोटो में महफिल लूट रहे हैं लॉर्ड जोआकिन. अल चापो के नाम से मशहूर है ये आदमी. मेक्सिको का बड़ा ड्रग माफिया है. उसके साथ भरत मिलाप करती हुई तस्वीर पोस्ट की गई थी ट्विटर पर. तब से चल रही है. https://twitter.com/Lord_JWright/status/686026806361628672 बताते हैं कि इंगलिश पिच्चर के हीरो शॉन और इस 'हिरोइन तस्कर' अल चापो की मुलाकात 7 घंटे चली. 2 अक्टूबर को मेक्सिको में लैंड किए थे साहब. वहां एक मेक्सिकन एक्ट्रेस केट डेल कास्टिलो ने उनकी मुलाकात का अरेंजमेंट किया. शॉन बताते हैं कि केट की वजह से ये संभव हो सका. हमने तमाम खास मुद्दों पर बात की. 2013 में एक पिच्चर आई थी गैंग्स्टर स्क्वाड. उसमें शॉन पेन ने गैंग्स्टर का ही रोल किया था. नहीं इसका उस रोल से कुछ लेना देना है कि नहीं ये नहीं पता. बस हमको याद आया तो बता दिए. अपनी इस मुलाकात की बाबत शॉन ने एक आर्टिकल लिखा था रोलिंग स्टोन मैगजीन के लिए. मजे की बात ये कि ड्रग लॉर्ड अल चापो इस आर्टिकल के मार्केट में आने से एक दिन पहले धर लिए गए. फिर उसको अल्टीप्लानो की मैक्सिमम सिक्योरिटी जेल में डाल दिया गया. जहां से इसी जुलाई वो निकल भागा था.

Advertisement

Advertisement

()