बजरंग बली की मूर्ति पर चिपका कोर्ट का नोटिस!
मंदिर की जमीन का बवाल था. नोटिस निकला. हनुमान जी को कहां ढूंढते. मूर्ति पर चिपका आए.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
लगता है हनुमान जी का शनि भारी चल रहा है. मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही. इस बार बिहार के रोहतास जिले में उन पर केस हुआ है. SDM कोर्ट ने पंचमुखी हनुमान को कोर्ट में पेश होने के लिए नोटिस भेजा है.
रोहतास के देहरी में हनुमान जी का मंदिर है. वहां पंचमुखी मूर्ति लगी है. PWD ने SDM कोर्ट में केस कर दिया कि सरकारी जमीन पर कब्जा जमाए बैठे हैं. SDM ने पेशी के लिए कोर्ट में बुलाया है. ये देखो मूर्ति में चिपका नोटिस.
https://twitter.com/ANI_news/status/699623179279400965
इससे पहले भी हनुमान जी के नाम कांड होते रहे हैं. बेगूसराय के लोहिया नगर में पवनपुत्र हनुमान को सरकारी नोटिस मिला कि मंदिर खाली करो. उसके बाद अमित शाह को हनुमान का रूप बता दिया गया. यूपी के फतेहपुर में हनुमान मंदिर में डाकू ददुआ की मूर्ति लग गई.
इन लोगों को कौन बताए कि अपनी लड़ाई जमीन पर करो. इतना ऊपर क्यों जाते हो?
हमारी ही कयामत थी हम आपस में निबट लेते
कोई पूछे खुदा क्यों आ गया मैदाने महशर में

