The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • scientists may have discovered why hair turns grey and how to cure grey hair

बिना डाई-मेहंदी के सफेद बाल काले कैसे होंगे, वैज्ञानिकों ने बता दिया

एक रिसर्च में बालों के सफेद होने की वजह पता लगी है!

Advertisement
scientists may have discovered why hair turns grey and how to cure grey hair
रिसर्च के मुताबिक जैसे-जैसे बालों की उम्र बढ़ती है तो वो झड़ते हैं. (फोटो: आजतक)
pic
मनीषा शर्मा
21 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 21 अप्रैल 2023, 10:16 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

वैज्ञानिकों का कहना है कि उन्होंने बालों के सफेद होने की वजह पता लगा ली है. कहा जा रहा है कि अब क्योंकि वजह पता लग गई है, ऐसे में बालों को सफेद होने से रोका जा सकता है या उस प्रक्रिया को धीमा किया जा सकता है. 

दी गार्डियन में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक नई स्टडी में पता चला है कि हमारे शरीर में मौजूद होती हैं स्टेम सेल्स. ये सेल्स ही बालों का रंग मेंटेन करती हैं. लेकिन बढ़ती उम्र के साथ या मैच्योर होने के साथ स्टेम सेल्स ऐसा करने की क्षमता खो देती हैं.  

आसानी से समझते हैं थोड़ा. कुछ स्टेम सेल्स होती हैं जो अलग-अलग तरह की सेल्स में विकसित होने के लिए सक्षम होती हैं. जैसे कि इन सेल्स में फॉलिकल्स को विकसित करने की एक अलग तरह की क्षमता होती है. यही सेल्स बढ़ती उम्र के साथ काम करना बंद कर देती हैं. जिसकी वजह से बाल सफेद होने लगते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, ये पूरी स्टडी चूहों और इंसानों की स्किन के अंदर पाई जाने वालीं सेल्स पर हुआ है. इन्हें मेलानोसाइट स्टेम सेल या McSCs कहा जाता है.

Image embed
स्टेम सेल्स ही बालों का रंग मेंटेन करती हैं. (फोटो: आजतक) 
सफेद नहीं होंगे बाल?

न्यू यॉर्क यूनिवर्सिटी ग्रॉसमैन स्कूल ऑफ मेडिसिन के रिसर्चर्स ने ये स्टडी की है. इस रिसर्च के बाद साइंटिस्ट ने सुझाव दिया है कि अगर इसके रिजल्ट इंसानों के लिए सही हैं तो सफेद बालों को काला बनाया जा सकता है या उन्हें सफेद होने से रोका जा सकता है.

इस रिसर्च के प्रमुख इन्वेस्टिगेटर  क्यूई सन ने कहा,

Embed

रिसर्च के मुताबिक, जैसे-जैसे बालों की उम्र बढ़ती है तो वो झड़ते हैं और फिर बार-बार वापस आते हैं. बढ़ते हैं. इसी की वजह से McSCs की बढ़ती संख्या स्टेम सेल कम्पार्टमेंट में फंस जाती है. जिसे हेयर फॉलिकल बल्ज कहा जाता है और वहीं फंसी रह जाती है.

वीडियो: सेहत: गंजेपन को ठीक करने वाले हेयर ट्रांसप्लांट के बाद बाल कभी नहीं गिरते?

Advertisement

Advertisement

()