The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • scared villagers infomed police about finding 5 human skull that later turned out to be pumpkin in vaishali bihar

बिहार : खेत में 5 खोपड़ी देखकर पुलिस बुला लिया, लाठी कोंचने पर पता चला - "कद्दू है"

खेत में थी लौकी, लौकी पर लगा था सिंदूर कपड़ा और तंत्र-मंत्र का आइटम

Advertisement
pic
3 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 3 अगस्त 2022, 01:11 PM IST)
vaishali bihar skull pumpkin
खोपड़ी देखकर डरे गांववालों ने पुलिस को बुलाया (फोटो-आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

बिहार (Bihar) के वैशाली (Vaishali) जिले में कुछ गांववालों ने दावा किया कि उन्हें झाड़ियों में कुछ कपड़े, तंत्र मंत्र का सामान और कटा हुआ सिर दिखा. पूरे गांव में हड़कंप मच गया और इस बात की जानकारी पुलिस को दी गई. खबर सुनकर वैशाली पुलिस भागी-भागी मौके पर पहुंची. लोगों की भीड़ के बीच पुलिसवालों ने सावधानी से झाड़ियों के बीच से सामान निकाला और निकला- कद्दू.

झाड़ियों में कुछ अजीब चीजें दिखीं

घटना वैशाली थाना क्षेत्र के अबुल हसनपुर गांव की है. यहां मंगलवार, 2 अगस्त को कुछ लोगों को झाड़ियों में कुछ अजीब चीजें दिखीं. वहां कुछ तंत्र मंत्र का सामान और कपड़े पड़े हुए थे. खबर आग की तरह फैली और मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. लोगों ने अलग-अलग कयास लगाए और बात बढ़ती गई. वहां पड़े सामान को लोगों ने दूर से देखकर कटा हुआ सिर मान लिया. एक के बाद एक 5 सिर दिख गए. डरे हुए गांव वालों ने पुलिस को बात की जानकारी दे दी.

कद्दू को इंसानी शक्ल दी गई थी 

5 कटे सिर सुनकर पुलिस भी भागी-भागी मौके पर पहुंची. भीड़ को हटाते हुए पुलिस ने झाड़ियों में जांच शुरू की. एक-एक कर वहां पड़े सामान को सावधानी से निकाला. लाठी से ठेल-कोंचकर देखा तो पता चला कद्दू है. लोग जिसे लोग इंसान का सिर समझ रहे थे, वो कद्दू निकला. कद्दू को इंसानी शक्ल दी गई थी और लाल कपड़े में लपेटा गया था. उस पर सिंदूर और भभूत लपेटा गया था जिससे कद्दू सिर जैसा दिख रहा था.

ये भी पढ़े- लोगों ने पेशाब करके बिहार में रेलवे का पुल सड़ा दिया, कैमरे पर कहा - "हमको पथरी है तो का करें?"

एक साथ 5 नरमुंड मिलने की खबर पूरे जिले में आग की तरह फैल चुकी थी. इतनी कि वैशाली पुलिस को इस पूरे मामले पर प्रेस रिलीज जारी कर सफाई देनी पड़ी.

पुलिस ने बकायदा प्रेस रिलीज जारी कर बताया-

“मौके पर जो चीज मिली है वह नरमुंड नहीं है बल्कि लौकी (कद्दू) है. जिस जगह पर ये मिला वहां कुछ दिनों पहले कोई यज्ञ हुआ था. किसी तांत्रिक द्वारा लौकी और प्लास्टिक का नरमुंड बनाकर पूजा पाठ किया गया था. पूजा पाठ के बाद सामान को खेत में फेंक दिया गया जिसे स्थानीय लोगों ने सिर समझ लिया और ये पूरा बवाल हुआ. नरमुंड बरामद होने की खबर भ्रामक और असत्य है.”

घटना के चलते काफी देर तक इलाके के लोग परेशान रहे.   

देखें वीडियो- बिहार असेंबली में विधायकों को लटका कर बाहर क्यों ले गए पटना मार्शल?

Advertisement

Advertisement

()