सड़क पर भीख मांगने या गलत तरीकों से पैसा कमाने से अच्छा है कि कोई महिला डांस बारमें काम कर ले: सुप्रीम कोर्ट मुंबई में डांस बार का मसला चल रहा है. सुप्रीम कोर्टमें केस चल रहा है. सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा, 'महाराष्ट्र सरकार किसी न किसीबहाने से डांस बार पर बैन लगाने की कोशिश न करे. अगर कोई महिला डांस बार में कामकरके पैसे कमा रही है तो ये उसका संवैधानिक हक है.'https://twitter.com/ANI_news/status/724507752408711168 ये पूरी बात सुप्रीम कोर्टमें जस्टिस दीपक मिश्रा और जस्टिस शिव कीर्ति सिंह की बेंच ने कही. सुप्रीम कोर्टने महाराष्ट्र सरकार को आदेश दिया, 'पुलिस डांस बार के कर्मचारियों का वैरिफिकेशनएक हफ्ते के भीतर कर बार के लाइसेंस दे. स्कूल कॉलेज से एक किलोमीटर के दायरे मेंसरकार ने डांस बार का लाइसेंस न देने की जो शर्त लगा रखी है, उसे सरकार फौरन हटाए.'सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से कहा, 'हम शर्तों में बदलाव करेंगे.'https://twitter.com/ANI_news/status/724505438637723648