The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • SC asks HC to expeditiously hear the bail plea of Kanhaiya Kumar

रिहाई की खातिर SC ने कन्हैया को दिखाया हाईकोर्ट का रास्ता

पूर्व प्रोफेसर गिलानी की जमानत याचिका खारिज. कन्हैया की जमानत अर्जी पर मंगलवार को HC में होगी सुनवाई.

Advertisement
pic
19 फ़रवरी 2016 (अपडेटेड: 19 फ़रवरी 2016, 01:31 PM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
जेएनयू छात्रसंघ प्रेसिडेंट कन्हैया कुमार की जमानत का फैसला अब मंगलवार को हाईकोर्ट में होगा. सुप्रीम कोर्ट ने कन्हैया केस में शुक्रवार को सुनवाई से इंकार किया. कोर्ट ने कहा, 'पहले हाईकोर्ट में अपील करनी चाहिए थी.' दिल्ली हाईकोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. https://twitter.com/PTI_News/status/700569638774550528 https://twitter.com/PTI_News/status/700567457921011712 सुप्रीम कोर्ट ने फैसले में कहा, 'हमने कन्हैया के पक्ष को पटियाला हाउस कोर्ट जाने की बजाय हाईकोर्ट जाने के लिए कहा.' कोर्ट ने कन्हैया की सुरक्षा बढ़ाने के लिए भी कहा. दिल्ली यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रोफेसर गिलानी की जमानत याचिका पटियाला हाउस ने खारिज कर दी है. https://twitter.com/PTI_News/status/700636057109295104 पर हां, सबसे बड़ी बात. ये दिल्ली पुलिस कमिश्नर अपनी बात के पक्के मालूम नहीं होते हैं. गुरुवार को बोले थे कि दिल्ली पुलिस कन्हैया की जमानत का विरोध नहीं करेगी. लेकिन शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने कन्हैया की जमानत का विरोध किया. bs bassi कन्हैया के लिए रोकी गई रेल कन्हैया बिहार के बेगुसराय से हैं. कन्हैया के कुछ लोग विरोधी हैं तो कुछ समर्थक भी हैं. बिहार के मधुबनी में लोगों ने दरभंगा-दिल्ली संपर्क क्रांति रेल रोक दी. इंजन पर लोग चढ़े और जमकर नारे लगाए. https://twitter.com/ANI_news/status/700548083487084544 https://twitter.com/ANI_news/status/700522980271484928 कन्हैया से हुई थी मारपीट पटियाला हाउस कोर्ट में कन्हैया से पेशी के दौरान मारपीट हुई थी. अब इस बात की पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट में भी हो गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, कन्हैया के दाएं अंगूठे में दर्द है. शरीर के कई पार्ट्स में चोट के निशान हैं. अब इस रिपोर्ट के सामने आने से बीएस बस्सी की वो बात भी झूठी साबित हुई, जिसमें उन्होंने कन्हैया के साथ मारपीट की बात को खारिज किया था. kanhaiyaa medical report

Advertisement

Advertisement

()