'यहां नहीं होता... अगले काउंटर पर पता कीजिए.' जिन लोगों ने बहुत दिनों से लाइननहीं सुनी है, वो इन दिनों SBI ऑफिस में जाकर इस सुनहरे मौके का लाभ उठा सकते हैं.खासकर वो 6 लाख लोग, जिनके एटीएम कार्ड ब्लॉक कर दिए गए हैं.स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने बुधवार को अपने लगभग 6 लाख यूजर्स के एटीएम ब्लॉक कर दिए,क्योंकि बैंक को एक थर्ड पार्टी एटीएम से आए वायरस से सिक्यॉरिटी टूटने का खतरा है.कस्टमर्स की सुरक्षा के लिहाज से बैंक लगातार चेतावनी दे रहा है और जिन लोगों केएटीएम ब्लॉक हुए हैं, उन्हें दोबारा कार्ड इशू किए जाएंगे. SBI को जिस वायरस का डरसता रहा है, उससे कस्टमर्स के पैसों से छेड़छाड़ हो सकती है और बैंक की जानकारी भीलीक हो सकती है. इसलिए SBI ने पहले ही ऐतिहाती कदम उठा लिए हैं.इस बारे में SBI के चीफ टेक्नॉलजी ऑफिसर शिव कुमार भसीन ने टाइम्स ऑफ इंडिया कोबताया, 'ये सुरक्षा में खलल का मामला है. दिक्कत थर्ड पार्टी ATM से है. हमारे बैंकका सिस्टम पूरी तरह ठीक है. कई दूसरे बैंकों की सिक्यॉरिटी में भी परेशानी आई है औरये कई दिनों से हो रहा है. SBI के जो कस्टमर्स सिर्फ SBI के एटीएम से ट्रांजैक्शनकर रहे थे, उन्हें कोई खतरा नहीं है, लेकिन कुछ डेबिट कार्ड वायरस इन्फेक्टेड हैं.जब लोग अपने कार्ड को इन्फेक्टेड एटीएम में यूज करते हैं तो उनकी जानकारी लीक होनेऔर बैंकिंग फ्रॉड होने का खतरा बढ़ जाता है.'असल में ये पूरा रायता हिताची की एटीएम मशीनों की वजह से फैला है, जो थर्ड पार्टीहै. इसके एटीएम में कार्ड यूज करने के बाद अलग-अलग बैंकों के कई यूजर्स ने बैंकिंगफ्रॉड की शिकायत की है. किसी के पैसे निकाल लिए गए तो किसी के डेबिट कार्ड ने कामकरना बंद कर दिया. हालांकि, हिताची ने इससे इनकार किया है. RBI की तरफ से अभी तककोई ऐसा नियम नहीं है, जो बैंकों को इस तरह के सिक्यॉरिटी ब्रीचेस के बारे में अपनेकस्टमर्स को बताने के लिए बाध्य करता हो, इसलिए कई बैंकों ने अभी तक खुलकर जानकारीनहीं दी है.RBI वेबसाइट के मुताबिक जुलाई, 2016 तक एसबीआई के पास 20.27 करोड़ डेबिट कार्डयूजर्स थे, जिनमें से लगभग 6 लाख यानी 0.25% कस्टमर्स के कार्ड ब्लॉक कर दिए हैं.अब उन्हें कार्ड के लिए अप्लाई करना होगा, लेकिन इसके लिए पैसे नहीं देने होंगे.हालांकि, SBI ने अपने कस्टमर्स के लिए जिस तरह से आगे बढ़कर कदम उठाया है, वो इसकेऑफिस के सुस्त वर्किंग स्टाइल से काफी अलग है.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें: जब केजरीवाल ने फोन लगाया और लग गया SBI के क्लर्क को हड़ताल! 'अभी लंचहै, बाद में आना' सुनने को तरस जाएंगे कान